{"_id":"69f664f835e31fa62b0d209a","slug":"the-company-will-clean-119-km-of-roads-and-markets-in-the-city-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1177545-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शहर में 119 किमी की सड़क और बाजार में सफाई करेगी कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शहर में 119 किमी की सड़क और बाजार में सफाई करेगी कंपनी
विज्ञापन
मेरठ। शहर में 119 किमी की मुख्य सड़कें और बाजार की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी कंपनी को सौंपी जाएगी। काफी जिद्दोजेहद के बाद शनिवार दोपहर टेंडर की प्रक्रिया आगे बढ़ी। ये टेंडर 15 दिन पहले अपलोड करने की बात कही थी। इस पर समिति के एक सदस्य ने आपत्ति लगाते हस्ताक्षर करने से इन्कार कर दिया था। महापौर के हस्तक्षेप के बाद ही अब आगे की प्रक्रिया शुरू हुई।
महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने शनिवार दोपहर सूरजकुंड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, अपर नगरायुक्त लवी त्रिपााठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह और मुख्य अभियंता निर्माण पीके सिसोदिया के साथ बैठक की। इसमें शहर की सफाई व्यवस्था पर चर्चा हुई। बताया गया कि निगम द्वारा सफाई व्यवस्था का ठेका होना था, इसकी प्रक्रिया अधर में लटकी है। महापौर ने अधिकारियों से टेंडर की प्रक्रिया जानी। बातचीत में सफाई व्यवस्था के ठेके में आ रही दिक्कतों का समाधान किया गया व आगे की प्रक्रिया शुरू करा दी। महापौर ने बताया कि शहर की मुख्य सड़क और बाजार में सफाई व्यवस्था कंपनी को सौंपी जाएगी। इसके लिए निगम प्रतिवर्ष 15 करोड़ रुपया कंपनी को देगा। सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए निगम यह पहल कर रहा है। एक सप्ताह में टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सफाई व्यवस्था में जल्द ही सुधार दिखना शुरू हो जाएगा।