{"_id":"59f18e7c4f1c1bd8538b92fb","slug":"the-commissioner-threatened-ssp-manzil-saini-written-answer-sought-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने जताई नाराजगी, SSP मंजिल सैनी को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने जताई नाराजगी, SSP मंजिल सैनी को जारी किया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 27 Oct 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
कमिश्नर और एसएसपी फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ मंडल के कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने नगर निगम की 200 बीघा जमीन पर कब्जा करने वाले प्रकरण में सपा के पूर्व मंत्री मोहम्मद अब्बास, पूर्व एसडीएम सदर शिव कुमार, सपा नेता रियाज खान आदि सहित 42 लोगों की गिरफ्तारी अब तक न होने पर एसएसपी मंजिल सैनी को फटकार लगाई। उन्होंने लिखित में नोटिस भेजकर लिखित में जवाब मांगा है। कमिश्नर ने छह नवंबर तक हर हाल में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं वादी मुरसलीन ने कमिश्नर से थाना पुलिस की शिकायत करते हुए थाना पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया है। कमिश्नर ने एसएसपी से पूछा है कि उक्त मामले में सिर्फ भूमाफिया और सपा नेता रहीमुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बाकी आरोपियों को क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/