बच्ची का हाथ, एक पैर काटकर निकाली आंख, तंत्र-मंत्र कर हत्या की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में जनकपुरी थाना क्षेत्र के गांव खुर्द से एक अक्तूबर को लापता हुई चार साल की मासूम बच्ची का शव गांव के ही एक तालाब में पड़ा मिला। बच्ची का एक हाथ, एक पैर काट दिया गया था, उसकी एक आंख भी निकाली गई थी, इसके अलावा उसके बाल भी जगह-जगह से कटे थे। जिससे बच्ची की तंत्र-मंत्र के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।
ग्राम खुर्द निवासी महावीर की 4 वर्षीय मासूम बच्ची अंकिता रविवार की दोपहर में खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रात तक बच्ची का कहीं पता नहीं चल सका। महावीर ने सोमवार को जनकपुरी थाने में बच्ची की गुमशुदगी दर्ज करा दी। महावीर और उसका परिवार पूरे गांव में मासूम को तलाश करता रहा। बुधवार को सुबह लगभग साढ़े चार-पांच बजे महावीर का चाचा देशराज को बच्ची का शव पास के ही तालाब की झाड़ियों में पड़ा नजर आया। सूचना पर परिजन पहुंचे तो होश उड़ गए। बच्ची की वीभत्स तरीके से हत्या की गई थी। उसका दाहिना हाथ और दाहिना पैर गायब था। दूसरे हाथ की उंगलियां भी कटी हुई थीं। बच्ची के बाल जगह-जगह से कटे हुए थे। बच्ची की एक आंख भी निकली हुई थी। बच्ची की गर्दन और पेट पर किसी धारदार हथियार से काटा गया था।
पढ़ें : ट्रक की चपेट में आकर मासूम की मौत, परिवार के तीन सदस्य घायल
बच्ची का शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची
गुमशुदा बच्ची का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी बबलू कुमार, जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा, डॉग स्क्वायड एवं फोरेंसिक जांच टीमें मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि बच्ची की हत्या तंत्र-मंत्र के चलते किए जाने की आशंका है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद जांच शुरू की जाएगी। गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/