फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The chairman used to make efforts to win the councilors in the body elections

Meerut News: निकाय चुनावों में सभासदों को जिताने में जी लगा देते थे चेयरमैन

Sat, 15 Apr 2023 02:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 15 Apr 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
The chairman used to make efforts to win the councilors in the body elections
हस्तिनापुर। निकाय चुनाव का रोमांच शुरू हो चुका है संभावित प्रत्याशी मैदान में कूद गए हैं और अभी कुछ तैयारी कर रहे हैं। जो अगले एक-दो दिनों में इस चुनावी मैदान में पूरी तरह खड़े नजर आएंगे। पहले के मुकाबले अब निकाय चुनाव में भी बदलाव देखा जा रहा है कि पहले के चुनाव में चेयरमैन सभासदों को चुनाव जिताने के लिए जी जान लगा देते थे जो आज नहीं दिखाई देता।
विज्ञापन

समय के साथ-साथ निकाय चुनावों का तौर तरीका अब पूरी तरह से बदल चुका है। पहले सभासद ही चेयरमैन को चुनते थे। इसको लेकर चेयरमैन अपने समर्थक सभासदों को जिताने में जी जान लगा देते थे। यहां तक की जब चुनाव होता था तब लामबंदी कर सभासदों को बाकायदा बाहर घूमने के लिए ले जाया जाता था। ताकि चेयरमैन अपने-अपने पक्ष में लामबंद कर सकें। अब चेयरमैन का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया जाता है। वहीं, वार्ड सभासद भी जनता ही चुनती है। शुक्रवार को कस्बे में निकली आंबेडकर शोभायात्रा में के दौरान संभावित चेयरमैन प्रत्याशी से लेकर सभी वार्ड सभासदों ने शोभायात्रा में पूरा सहयोग किया। अपनी ओर से किसी भी संभावित प्रत्याशी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। जिस कारण धूमधाम से डॉ. भीमराव आंबेडकर शोभायात्रा निकाली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed