फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: The car collided with the roadways bus crossing the divider, two youths died

दर्दनाक हादसा: कार डिवाइडर पार कर रोडवेज बस से टकराई, दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

Fri, 22 Oct 2021 10:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 22 Oct 2021 10:41 AM IST
सार

मेरठ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Meerut News: The car collided with the roadways bus crossing the divider, two youths died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरिद्वार से मेरठ की ओर जा रही एक एक्सयूवी कार एनएच-58 पर कस्बा दौराला के सामने डिवाइडर पार कर सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। बस राजस्थान से हरिद्वार जा रही थी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हादसा बुधवार रात में करीब पौने तीन बजे दौराला फ्लाईओवर के पास रिलायंस पंप के सामने हुआ। हादसे के समय बस में 47 यात्री सवार थे। लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल के बाद मृतकों के परिजनों को फोन पर सूचना दी। इसके बाद कार से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने बस चालक मोहित एम. ठाकुर निवासी गुजरात को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतकों में आशु (22 वर्ष) निवासी रुड़की हरिद्वार और महेश शुक्ला (22 वर्ष) पुत्र नागेंद्र शुक्ला निवासी खट्टा कुशीनगर हैं। जबकि घायल चालक का नाम जगदीप पुत्र जसविंद्र गुरुदेव निवासी सिरचंडी रुड़की रोड हरिद्वार का रहने वाला है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायल को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील

कार काटकर मृतकों को बाहर निकाला
हादसा इतना वीभत्स था कि आशू व महेश गाड़ी में पीछे की सीट पर फंसे हुए थे। चालक जगदीप ड्राइवर सीट पर फंसा हुआ था। पुलिस ने देखा कि पीछे की सीट पर दोनों युवकों की मृत्यु हो गई और चालक गंभीर घायल है। हादसे के बाद गाड़ी क्षतिग्रस्त थी और सभी बुरी तरह फंसे हुए थे। पुलिस ने कार को काटकर मृतकों व घायल को बाहर निकाला। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला जा सका।

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें

एयर बैग से बची चालक की जान
पुलिस के अनुसार, चालक जगदीप भी स्टयेरिंग पर फंसा हुआ था, लेकिन हादसे के दौरान उसका एयर बैग खुल गया, जिस कारण से उसकी जान बच गई। उसकी सांसें चलती देख पुलिस ने उसे भी आनन-फानन में एंबुलेंस से मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed