फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The car buyer is not depositing the installment, the tahrir

गाड़ी खरीदने वाला नहीं जमा करा रहा किस्त, दी तहरीर

Tue, 22 Feb 2022 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
The car buyer is not depositing the installment, the tahrir
गाड़ी खरीदने वाला नहीं जमा करा रहा किस्त, दी तहरीर
विज्ञापन

सिविल लाइन के रहने वाले एक युवक ने लोन पर ली थी कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। फाइनेंस की गई कार को युवक ने माछरा निवासी व्यक्ति को बेच दी। खरीदार ने स्टांप पर लिखकर दिया था कि वह बची हुई किस्त जमा करेगा, लेकिन अब वह किस्त जमा नहीं कर रहा है। पीड़ित ने मामले की तहरीर सिविल लाइन थाने में की है।

सुभाषनगर निवासी प्रत्युष पटेल ने वर्ष 2015 में एक कार बैंक ऑफ बडौदा से फाइनेंस पर ली थी। दो साल पहले 2020 में उन्होंने वह कार अपने एक जानकार माछरा निवासी युवक को बेच दी। बैंक को बिना बताए सेल लेटर तैयार किया गया, जिसमें यह तय हुआ कि आगे की किस्त कार खरीदने वाला युवक देगा। प्रत्युष पटेल का कहना है कि करीब छह माह पूर्व उनके पास फाइनेंस कंपनी का नोटिस पहुंचा, जिसमें किस्त जमा न करने की बात कही गई थी। उसने कमलेश से संपर्क किया तो उसने किस्त जमा करने का भरोसा दिलाया। प्रत्युष का आरोप है कि इसके बाद भी युवक ने किस्त जमा नहीं की। वह शिकायत लेकर युवक के घर गया, लेकिन वहां अभद्रता कर उसे भगा दिया गया। उसने गांव के कुछ लोगों से बात की तो पता चला कि उनकी कार सोतीगंज में बेच दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed