फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The businessman's brother was abducted by criminals for not paying extortion money of Rs 2 lakh.

Meerut News: दो लाख की रंगदारी नहीं देेने पर व्यापारी के भाई को उठाकर ले गए बदमाश

Wed, 24 Sep 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The businessman's brother was abducted by criminals for not paying extortion money of Rs 2 lakh.
मेरठ। कपड़ा व्यापारी नाजिम ने दो लाख रुपये की रंगदारी नहीं दी तो आरोपी उसके भाई आदिल को उठाकर ले गए। एक कमरे में बंद कर उसे इतना पीटा कि उसके हाथ-पैर की हड्डी टूट गई। शोर सुनकर लोगों के आने पर बदमाश उसे छोड़कर फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

लोहियानगर के लक्खीपुरा निवासी कपड़ा व्यापारी नाजिम ने बताया कि 20 दिन से उसके मोबाइल पर कॉल करके दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। धमकी देने वाले क्षेत्र के चार शातिर बदमाश जावेद उर्फ कचरा, शेरा, खोली, शावेज व सारिक नाई हैं। आरोपियों ने एक सितंबर को घर आकर भी रंगदारी मांगी और उसके ऊपर पिस्टल तान दी। इसकी तहरीर नाजिम ने थाना लोहिया नगर में दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार रात जावेद कचरा दो बाइकों पर अपने साथियों के साथ उसके घर आया। नाजिम नहीं मिला तो वह उसके भाई आदिल को बाइक उठाकर ले गए। आदिल को एक कमरे में बंधक बनाकर लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा गया उसके हाथ व पैर की हड्डी टूट गई। उसे प्यारे लाल जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। नाजिम ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article