फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The bus will run from Meerut to Falavada via Lavad.

Meerut News: मेरठ से लावड़ होते हुए फलावदा तक चलेगी बस

Fri, 15 Nov 2024 04:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
The bus will run from Meerut to Falavada via Lavad.
मेरठ। परिवहन निगम जनपद के हर बड़े गांव को रोडवेज बस सेवा से जोड़ने के कार्य में लगा है। परिवहन निगम की योजना कस्बों के अलावा बड़ी ग्राम पंचायतों में भी रोडवेज बसें चलाने की है। विभाग के अधिकारी नए मार्गों का बस संचालन के लिए सर्वे भी कर रहे हैं। मेरठ से लावड़ होते हुए फलावदा तक भी जल्द बस संचालन की योजना है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे किया जा रहा है, ताकि जनपद की सभी बड़ी ग्राम पंचायतों से रोडवेज की सीधी बसें मुख्यालय तक चलाई जा सके। इन मार्गों पड़ने वाले अन्य ग्रामों के ग्रामीण भी रोडवेज बस सेवा से लाभांवित हो सकेंगे। मेरठ से वाया लावड़ होकर फलावदा तक भी बस चलाने की योजना बनाई है। इस बस के चलने से सौफीपुर, देदुवा, मीठेपुर, लावड़, महलका के ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलेगा। मेरठ से वाया लावड़, मसूरी, मवाना, सनौता, फलावदा से भी बस चलाने की योजना है।
विज्ञापन


बड़ौत-हस्तिनापुर बस सेवा होगी बहाल
पहले बड़ौत डिपो की बस बड़ौत से बिनौली, सरधना, दौराला, लावड़, मसूरी, मवाना होकर हस्तिनापुर तक चलती थी। कोरोना काल में इसका संचालन बंद हो गया था। परिवहन निगम में अधिकारी फिर से इस बस सेवा का बहाल करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
मेरठ डिपो के एआरएम विपिन अग्रवाल का कहना है कि जिले में देहात के सभी बड़े ग्रामों को रोडवेज बस सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ नए मार्गों पर रोडवेज बसें चलाने की योजना है। इनका सर्वे हो रहा है। मेरठ-लावड़-फलावदा भी बसें चलाने की योजना का काम चल रहा है। सर्वे और किराया तय होने पर जल्द रोडवेज बसें चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed