{"_id":"6a170c7f238870bed00fe686","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-lying-in-a-drain-on-railway-road-but-he-could-not-be-identified-meerut-news-c-72-1-mct1011-153916-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रेलवे रोड पर नाले में पड़ा मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रेलवे रोड पर नाले में पड़ा मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र स्थित जैन नगर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने एक 35 वर्षीय युवक का शव नाले में पड़ा देखा। शव दिखाई देने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि बुधवार सुबह कुछ लोग नाले के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। शुरुआती जांच में आया कि युवक की मौत करीब 12 दिन पहले हुई होगी। लंबे समय तक शव नाले में पड़े रहने के कारण उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक जांच भी कराई और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ। शव को मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है, ताकि मृतक की पहचान कराई जा सके। एसपी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
-- -- -- --
- पूर्व में कई लोगों का शव नाले में पड़े मिले
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जैन नगर समेत शहर के कई इलाकों में खुले और गहरे नाले हादसों का कारण बने हुए हैं। पूर्व में भी कई लोग नालों में गिरकर जान गंवा चुके हैं। बरसात के दौरान हालात और ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि नालों पर सुरक्षा जाल या रेलिंग लगाने की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --