{"_id":"68aa2d8a0e3ce1549208fcb6","slug":"the-blood-kept-flowing-treatment-was-not-given-on-time-the-cow-died-meerut-news-c-76-1-smrt1039-106122-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहती रही रक्त धार, वक्त पर नहीं मिला उपचार, गोवंश की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहती रही रक्त धार, वक्त पर नहीं मिला उपचार, गोवंश की मौत
विज्ञापन
मोदीपुरम- कृषि विवि के बाहर गोवंश की मौत के बाद धरने पर बैठे विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारी व
मोदीपुरम। ब्रह्मपुरी में शनिवार सुबह आवारा कुत्तों ने एक गोवंश पर हमला कर दिया। गोवंश को नोच कर बुरी तरह घायल कर दिया। पेट फट जाने से गोवंश के शरीर से खून की धार बहने लगी। गोरक्षा दल के सदस्य पुनीत धानक और रोहित गौतम ने पशु चिकित्सक डॉ. महावीर से उपचार कराया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए कृषि विवि स्थित पशु चिकित्सालय के गोवंश को रेफर कर दिया गया। आरोप है कि यहां चिकित्सकों ने गोवंश के उपचार में देरी की, जिस कारण गोवंश की मौत हो गई। कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया।
पुनीत धानक और रोहित गौतम ने बताया कि कुत्तों ने गोवंश को बुरी तरह नोच रखा था। काफी दूर तक सड़क पर खून ही खून दिखाई दे रहा था। बताया कि डॉ. महावीर के कहने पर वह कैंटर में गोवंश को लेकर सुबह साढ़े आठ बजे विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। आरोप लगाया कि उन्होंने चिकित्सकों से उपचार के लिए संपर्क किया, लेकिन दो घंटे बाद भी उपचार नहीं करने पर उन्होंने फिर से संपर्क साधा तो चिकित्सकों ने सुविधा शुल्क मांगा, साथ ही पर्चा लिखकर बाहर से दवाई लाने को कहा। कार्यकर्ता बाहर से दवाई लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने फिर भी उपचार शुरू नहीं किया। गोवंश ने तड़पकर दम तोड़ दिया। गोवंश की मौत होने पर उन्होंने मामले की जानकारी पदाधिकारियों व अन्य कार्यकर्ताओं को दी। ये सभी मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ता लगभग ढाई बजे धरने पर बैठ गए और लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंची। पदाधिकारियों ने कहा कि यह लापरवाही गोहत्या से कम नहीं है, जब तक लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी धरना खत्म नहीं होगा। वहीं, धरने की जानकारी मिलने पर सरधना तहसील से नायाब तहसीलार राहुल सिंह पहुंचे। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। धरने पर नितिन, अमित प्रजापति, बंटी बजरंगी, हिमांशु शर्मा, विशाल, पवन, रोहित, संदीप मलिक आदि मौजूद रहे।
वर्जन
गोवंश की हालत गंभीर थी। आने के बाद चिकित्सकों ने तुरंत ही उसका उपचार किया, लेकिन सेप्टिक फैलने के चलते गाय को नहीं बचाया जा सका। सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
तरुण सरकार, प्रो. वेटनरी कॉलेज
धरने की सूचना पर पहुंचकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से वार्ता की। उनकी बात सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया गया और धरना समाप्त कराया गया। जांच कराई जाएगी। गोवंश को कृषि विवि के पीछे गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया गया है।
राहुल सिंह, नायाब तहसीलदार