फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The BJP leader said, unless the two-four encounters are there, the mischief will not come

भाजपा विधायक बोले, जब तक दो-चार एनकाउंटर नहीं होंगे, बदमाश बाज नहीं आएंगे

Wed, 12 Apr 2017 07:36 PM IST
टीम डिजिटल/ बागपत
टीम डिजिटल/ बागपत Updated Wed, 12 Apr 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
The BJP leader said, unless the two-four encounters are there, the mischief will not come
बीजेपी

कस्बे में भाजपा विधायक योगेश धामा, केपी मलिक और जिलाध्यक्ष संजय खोखर का स्वागत किया। इसमें योगेश धामा ने कहा व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारियों के उत्पीड़न का मामले से सीएम महंत आदित्य नाथ को भी अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन


महाराणा प्रताप स्कूल में स्वागत समारोह का आयोजन किया। शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर विधायकों ने पुष्प अर्पित कर किया। बागपत विधायक योगेश धामा ने कहा यह जीत जनता की है। जनता ने भ्रष्टाचार, अन्याय की सरकारों का खात्मा करने का काम किया है। जनता ने जाति बंधन तोड़कर भाजपा को वोट दिया। उन्होंने कहा बड़े अधिकारी तो सुधरने लगे हैं, छोटों को सुधारने में समय लगेगा। अधिकारियों को कह दिया गया गलत काम करोगे तो बिस्तर बांध लेना। अपराधी कोई भी हो जनपद में अपराधियों की कोई छूट नहीं मिलेगी। अपराधियों पर शिकंजे के लिए सीएम से बात करेंगे। अपराधी बाज नहीं आए तो पुलिस अपना काम करें। जब तक दो-चार एनकाउंटर नहीं होंगे, तब तक बदमाश बाज नहीं आएंगे। 
विज्ञापन


बड़ौत के भाजपा विधायक विधायक केपी मलिक ने कहा व्यापारी भयमुक्त कारोबार करें हम साथ हैं। भाजपा जिला मंत्री प्रियंका आर्य ने कहा यह जीत भाजपा, राष्ट्, किसानों की जीत है। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, जिला प्रभारी महेश अग्रवाल, एडवोकेट रामपाल नेहरा, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष सुदेश चौहान, अश्वनी त्यागी आदि ने भी संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता वैद्य भवर सिंह ने की। संचालन मनोज आर्य एडवोकेट ने किया। आयोजक अशोक सिंघल भगत जी ने योगेश धामा, केपी मलिक, जिलाध्यक्ष संजय खोखर, जिला प्रभारी महेश अग्रवाल का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसमें कौशल त्यागी, लाला भगवत प्रसाद, मनोज सिंघल, अमित मानव ,चौ पवन ठेकेदार , नरेश मानव , सचिन राजपूत , दीपक गोयल , महेश गोयल , श्रीयांश जैन , विवेक जैन , आशीष गर्ग , अजय चौहान , अशोक गोयल , डॉक्टर सुभाष त्यागी , अरविंद शर्मा , ओमपाल आर्य , प्रियंका राठी , मिथलेश आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed