फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The BJP governments poles open to the Deputy Chief Minister, did you say Keshav Prasad Maurya?

डिप्टी सीएम के सामने खुली भाजपा सरकार की पोल, क्या बोले केशव प्रसाद मौर्य?

Thu, 01 Jun 2017 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 01 Jun 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
The BJP governments poles open to the Deputy Chief Minister, did you say Keshav Prasad Maurya?
मंच पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

मेरठ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आयुक्त सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए सख्ती दिखाई। लेकिन वहीं कई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार की पोल खोल दी। उन्होंने कहा कि सूबे में न तो अपराध थम रहा है और न ही अधिकारी सही से काम कर रहे हैं। इसके बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि नई सरकार का असर 15 दिन ही दिखा। उन्होंने कहा सभी अधिकारी उसी 15 दिन वाली फार्म में आ जाएं। अलर्ट हो जाएं अन्यथा कार्रवाई होगी। वहीं मौर्य ने कहा कि सौ दिन में कानून व्यवस्था सुधार देंगे। साफ कहा कि सरकार को प्रदेश का विकास करना है और कोई भी निर्माण कार्य बिना एनओसी के रुकना नहीं चाहिए।

विज्ञापन


बैठक में डिप्टी सीएम ने निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा की। स्पष्ट कहा कि चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग कानिर्माण कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले हो जाना चाहिए। उन्होंने महानगर को जाममुक्त व आवागमन का सुगम बनाने के लिए आउटर रिंग रोड व इनर रिंग रोड के संबंध में तीव्रता से कार्य करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था स्थापित करना है। कहा कि मेरठ महानगर की बढ़ती जनसंख्या के दृष्टिगत यातायात को सुगम बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी एवं एमडीए अधिकारी काम करें और आउटर रिंग रोड व इनर रिंग रोड के निर्माण कार्य में विस्तृत आंकलन कर कार्ययोजना तैयार करें। 
विज्ञापन


...बाहुबली ही क्यों न हो
कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल द्वारा गंगानगर में 25 एकड़ जमीन पर कब्जे का मुद्दा उठाया। विधायक ने एमडीए अधिकारियों पर मामले में लापरवाही करने का आरोप लगाया। जिसके बाद केशव प्रसाद मोर्य ने मामले में कब्जा करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आदेश एमडीए अधिकारियों को दे दिया है। उन्होनें कहा कि कोई कितना भी बड़ा बाहुबली हो उसको तुरंत बाहर करो और जमीन मालिकों को उनकी जमीन दिलाई जाये।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछा कानून व्यवस्था सुधरी, कार्यकर्ता बोले बिल्कुल नहीं सुधरी

The BJP governments poles open to the Deputy Chief Minister, did you say Keshav Prasad Maurya?
लोगों से जानकारी लेते डिप्टी सीएम

केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि सरकार बने 70 दिन हुए हैं। ऐसे में अवैध पशु कटान बंद हो गया है? अपराधी भयभीत हैं? भूमाफियाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है? कानून व्यवस्था सुधरी  कि नहीं? इस पर कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अपराध नियंत्रित नहीं हुए हैं। जिस पर केशव प्रसाद मौर्य चौंक पड़े। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में जहां भी जा रहे हैं यह सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन मेरठ में ही सिर्फ यह सुनने को मिला है कि अपराध नियंत्रित नहीं है। इस पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सच बोल रहे हैं। केशव प्रसाद बोले कि सच ही बोलना चाहिए,  और निश्चिंत रहें अपराध पर 15 दिन में नियंत्रण होगा।

बैठक में मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक से बच्चा पार्क तक 700 मीटर के मार्ग को एलीवेटिड रोड के रूप में विकसित करने के लिए उसका आकलन कर एस्टीमेट बनाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिये। कहा कि इसका पूरा प्लान बने। बेगमपुल होते हुए या अन्य किसी तरह से बच्चा पार्क तक एलीवेटिड रोड पर हर सूरत में काम होना है।

जिले में बंद पड़े आठ सिनेमाघर चालू होंगे
सीएम ने जिले में बंद पड़े आठ सिनेमाघरों को भी चालू करने के निर्देश मनाेंरंजन विभाग के अधिकारियों को दिये।  उन्होंने सेतु एवं पहुंच मार्ग के कार्योे की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेतु एवं पहुंच मार्ग एक ही कार्यदायी एजेन्सी द्वारा बनाये जाए तथा बनाने की तिथि भी अवश्य अंकित करें।

मिट्टी पर किसान से करें एग्रीमेंट 
डिप्टी सीएम ने जनपद की सभी सड़कों को 15 जून से पूर्व प्रत्येक दशा में गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।  कहा कि जनपद में सड़कों का डाटा सभी जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा वह निर्माण कार्य की डीपीआर बनाते निर्माण कार्य में ली जाने वाली मिट्टी के संबंध में संबंधित किसान से एग्रीमेंट सुनिश्चित करें तथा उसमें उसके गाटा संख्या का भी उल्लेख करें  तथा रायल्टी भी जमा करायें, ताकि निर्माण के समय किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

कहा बस अड्डों को बाहर जाना ही होगा

The BJP governments poles open to the Deputy Chief Minister, did you say Keshav Prasad Maurya?
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

डिप्टी सीएम ने कहा कि मेरठ की सूरत बदल दी जाएगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लिया है। बस अड्डों की शिफ्टिंग और इन रिंग रोड जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम के लिए अधिकारियों से बातचीत करेंगे। डिप्टी सीएम मेरठ की पूरी स्टडी के साथ आए थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार मिलकर मेरठ की सूरत बदल देंगे। कहा कि बस अड्डों की शिफ्टिंग भी होगी और सड़कों पर काम होगा। भले ही आउटर रिंग रोड का प्रस्ताव अब मृत पड़ा हो पर वह जिंदा होगा। कहा कि किसानों का एक लाख रुपये का ऋण माफ हुआ है। यदि उसका शासनादेश नहीं आया है तो उसे भेजा जाएगा। उन्होंने मेरठ की कई स्थानीय प्रस्तावों पर भी बात की। कहा कि एमडीए और पीडब्लूडी मिलकर शहर की दशा सुधारने को काम करें। जाम मुक्त शहर बनाएं। 

अपराधियों को छोड़ें नहीं
जनपद के कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह निष्पक्ष व स्वतंत्र होकर अपराधियों पर कहर बनकर एक्शन करें ताकि जनपद में किसी भी प्रकार से अपराधियों का सर ऊंचा न हो सके। उन्होनें कहा कि पुलिस अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को चिन्हित करें, जमानत पर रिहा अपराधियों पर पैनी नजर रखें। उन्होनें कहा कि जेल बंद अपराधियों की किसी भी दशा में बेल न होेने दें तथा उनके केसों पर प्रभावी पैरवी कराकर अधिक से अधिक सजा दिलायें। उन्होंने कहा कि जिन अपराधियों को जनपद से जिलाबदर किया गया है वह किसी भी दशा में जनपद में प्रवेश न करें व प्रदेश  के माहौल को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों की धरपकड़ कर सख्त कार्रवाई करें। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने विद्युत विभाग, समाज कल्याण विभाग, खाद्य प्रसंस्करण, आपूर्ति विभाग, मनोरंजन कर, जल निगम, स्वास्थ्य, शिक्षा, राष्ट्रीय मार्ग आदि विभागों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी समीर वर्मा ने जनपद के कार्यो की प्रगति आख्या को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों का प्रत्येक दशा में अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, संगीत सोम, सोमेन्द्र तोमर, सतवीर त्यागी, दिनेश खटीक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे. रविन्द्र गौड़, मुख्य विकास अधिकारी आर्यका आखौरी, अपर आयुक्त आरएन धामा, अपर जिलाधिकारी वित्त गौरव वर्मा, मुख्य अभियंता लोनिवि यूके गहलौत, मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई, अनीस अहमद व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक में विधायकों ने खूब उठाए मुद्दे

The BJP governments poles open to the Deputy Chief Minister, did you say Keshav Prasad Maurya?
लोगों की समस्या सुनते डिप्टी सीएम

अतिक्रमण को लेकर डिप्टी सीएम ने साफ तौर पर नगर निगम व एमडीए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर को चमकाने के लिए अतिक्रमण हटाया जाये, लेकिन किसी का उत्पीडन न किया जाये। सडक किनारे खडे ठेलों व खोखे वालों के साथ अभद्र व्यवहार नही होना चाहिए। स्वच्छता एक आंदोलन है उसके तहत कार्य करें। शहर को साफ सुधरा बनाने में के लिए अधिकारियों को दस से बीस दिनों में रिपोर्ट देने को कहा गया है। बैठक में केशव प्रसाद मोर्य ने डीएम को भी स्कूलों में जाकर पढाने को कहा । उन्होने कहा कि जब देश का प्रधानमंत्री झाडू लगा सकता है तो डीएम स्कूल में क्यों नहीं पढ़ा सकता है? डीएम स्कूलों में जाकर पढ़ायेंगे तो स्कूलों में सुधार तो अपने आप शुरू हो जायेगा। 

संगीत सोम ने लगाई क्लास
बैठक में सरधना विधायक ने खाद्य विभाग अधिकारियों की क्लास लेते हुए कहा कि खाद्य विभाग अधिकारी छापेमारी तो करते हैं लेकिन उन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की जाती है। जिसके बाद केशव प्रसाद ने खाद्य विभाग के अफसरों से पूछा। जवाब मिला कि अभी तक लगभग 10 हजार एफआईआर दर्ज हो चुकी है। जिसको लेकर संगीत सोम ने कहा कि करीब क्या होता है ये बताएं कि अभी तक कुल कितनी एफआईआर हुई हैं।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed