Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Bhagavat Katha Leads Towards Divinity: Shastri

देवत्व की ओर ले जाती है भागवत कथा : शास्त्री

Tue, 19 May 2026 06:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
The Bhagavat Katha Leads Towards Divinity: Shastri
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर नई सड़क स्थित भोलेश्वर मंदिर में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में कथा व्यास पंडित रामप्रकाश शास्त्री ने भागवत की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत वेद रूपी कल्पवृक्ष का पका हुआ फल है। इसमें केवल रस ही रस है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा जीवन को देवत्व की ओर ले जाने वाली दिव्य धारा है।
कथा के दौरान ध्रुव चरित्र का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास ने बताया कि तिरस्कार से आहत होकर ध्रुव वन में तपस्या करने चले गए। मार्ग में देवर्षि नारद ने उन्हें ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का उपदेश दिया। ध्रुव ने छह माह तक कठोर तप कर भगवान श्रीहरि के साक्षात दर्शन प्राप्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाल्यकाल से ही बच्चों को संस्कार और भक्ति का मार्ग देना चाहिए। जिस प्रकार वर्षा के अभाव में फसलें नष्ट हो जाती हैं, उसी प्रकार संस्कारों के बिना पीढ़ियां बर्बाद हो जाती हैं। माता, पिता एवं बुजुर्गों की सेवा से पितृ ऋण, श्रेष्ठ ग्रंथों के अध्ययन से गुरु एवं ऋषि ऋण तथा यज्ञ, सत्य और सदाचार से देव ऋण से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा मानव को देवता बनाने का माध्यम है। अनेक योनियों में भटकने के बाद प्राप्त मानव जीवन को देवत्व की ओर अग्रसर करना ही भागवत का उद्देश्य है। इस अवसर पर अशोक गोयल, आलोक सिसोदिया, नितिन गोयल, राजेंद्र गोयल, गोविंद गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed