फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The audience enjoyed the ghazals fiercely

संशोधित सहारनपुर हादसा

Sat, 07 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The audience enjoyed the ghazals fiercely
विस्फोट में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : SAHARANPUR
पटाखा फैक्टरी में धमाका, मालिक सहित तीन की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरसावा(सहारनपुर)। सरसावा थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर के जंगल में चल रही पटाखा फैक्टरी में शनिवार शाम हुए धमाके में फैक्टरी संचालक सहित तीन लोगों की मौत गई। एक श्रमिक को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज सरसावा में भर्ती कराया गया है। दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी फैक्टरी जमींदोज हो गई और उसमें खड़ी कार व बाइक के भी परखच्चे उड़ गए।
यह भीषण हादसा शनिवार शाम करीब पौने छह बजे हुआ। इस हादसे में मरने वाले फैक्टरी मालिक राहुल कुमार उर्फ जोनी (32) गांव सलेमपुर, सागर और कार्तिक सैनी गांव बलवंतपुर के रहने वाले थे। घायल वंश गांव सलेमपुर का रहने वाला है। राहुल ने गोविंदपुर के जंगल में पटाखे बनाने की लाइसेंसी फैक्टरी लगा रखी थी और इसमें आतिशबाजी में इस्तेमाल होने वाले अनार बनाए जाते हैं। शनिवार शाम हादसे के वक्त राहुल कुमार कुछ श्रमिकों के साथ फैक्टरी में मौजूद था। शहर और सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से पहुंचीं दमकल ने फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाया। सूचना पर डीआईजी प्रीतिंदर सिंह, डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि हादसे में फैक्टरी मालिक समेत तीन लोगों की मौत हुई है। डीआईजी ने बताया कि एक श्रमिक घायल और दो लापता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पांच किलोमीटर तक सुनी गई आवाज
पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण धमाके की आवाज घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ है, मौके पर पहुंचे पिलखनी निवासी नीटू, प्रमोद, संदीप, अजय, सलेमपुर के प्रधान सतीश सैनी ने बताया कि शाम को हुए तेज धमाके से लोग घबरा गए। घरों तक में कंपन महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमाका होते ही एयरफोर्स स्टेशन पर अलर्ट
गोविंदपुर के जंगल में जहां पटाखा फैक्टरी है, वह स्थान एयरफोर्स स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर है। धमाके के बाद एयरफोर्स स्टेशन पर तुरंत अलर्ट जारी हो गया। मुख्य गेट तुरंत बंद कर दिया गया और गेट पर तैनात फोर्स एलर्ट हो गई।

विस्फोट के बाद मलबा हटाती जेसीबी और पुलिस

विस्फोट के बाद मलबा हटाती जेसीबी और पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

गोविंदपुर के जंगल में बनी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद मलबा और उससे उठता धुंआ

गोविंदपुर के जंगल में बनी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद मलबा और उससे उठता धुंआ- फोटो : SAHARANPUR

गोविंदपुर के जंगल में बनी पटाखा फैक्ट्री में लगी आग के विस्फोट में क्षतिग्रस्त बाइक

गोविंदपुर के जंगल में बनी पटाखा फैक्ट्री में लगी आग के विस्फोट में क्षतिग्रस्त बाइक- फोटो : SAHARANPUR

गोविंदपुर के जंगल में बनी पटाखा फैक्ट्री के विस्फोट में क्षतिग्रस्त कार

गोविंदपुर के जंगल में बनी पटाखा फैक्ट्री के विस्फोट में क्षतिग्रस्त कार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed