फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The attackers have shot dead a woman in Lisari Gate Meerut

Murder: मेरठ में दिन निकलते ही खौफनाक वारदात, महिला के सिर से सटाकर मारी गोली, मचा कोहराम

Tue, 21 Jun 2022 11:33 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Jun 2022 11:33 AM IST
सार

मेरठ में दिन निकलते ही एक खौफनाक वारदात हो गई। हमलावरों ने महिला के सिर से सटाकर गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
The attackers have shot dead a woman in Lisari Gate Meerut
महिला की गोली मारकर हत्या। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मंगलवार को दिन निकलते ही सनसनीखेज वारदात हो गई। लिसाड़ीगेट के श्याम नगर गली नंबर-3 में किराए के मकान में रह रही विवाहिता सायमा (35) की हत्या कर दी गई। मृतक महिला के सिर से सटाकर गोली मारी गई। वहीं महिला का भाई घर पहुंचा तो उसकी चीख निकल गई। बहन की लाश को देखकर वह रोते-बिलखते हुए चिल्लाने लगा। इस दौरान उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और खौफनाक मंजर देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ अरविंद कुमार चौरसिया ने मामले की जांच की। इसके बाद उन्होंने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुताए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


ये है मामला
लिसाड़ीगेट क्षेत्र के श्यामनगर निवासी सायमा (30) पुत्री असलम की शादी वर्ष 2014 में सदीक नगर निवासी शहजाद के साथ हुई थी। करीब दो वर्ष पहले विवाहिता का अपने पति से तलाक हो गया था। बताया गया कि श्यामनगर में नेता दिलशाद शौकत के दो मंजिला मकान में पांच किराएदार रहते हैं। विवाहिता उसी मकान की दूसरी मंजिल पर रहती थी। बीते सोमवार को विवाहिता अपनी मां के घर से आई थी। वहीं मंगलवार सुबह विवाहिता सायमा के सिर से सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक महिला की छह साल की बेटी लाईबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। विवाहिता के भाई फरमान को घटना की जानकारी लगी तो वह मौके पर पहुंचा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे सीओ कोतवाली ने घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए जमीन पर बिखरे खून के सैंपल लिए। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या होना बताया जा रहा हैं। पुलिस दो किरायेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


यह भी पढ़ें: Gurmeet Ram Rahim: सुकून का एक महीना, हनीप्रीत के संग ऐसे बीत रहे बाबा राम रहीम के दिन, आश्रम में एंट्री शुरू

सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना हैं कि फॉरेंसिक व पुलिस टीम जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed