{"_id":"5e3fe9548ebc3ee5db0e2d3d","slug":"the-attackers-has-attacked-on-two-youth-in-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर चाकू से किया हमला, दूसरे युवक की पिटाई का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर चाकू से किया हमला, दूसरे युवक की पिटाई का वीडियो वायरल
Sun, 09 Feb 2020 04:46 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 09 Feb 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
युवक की बेल्ट से पिटाई करता आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में रविवार को मारपीट के दो अलग- अलग मामले प्रकाश में आए हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहला मामला-
दिल्ली- देहरादून हाईवे पर दुलहैडा गांव के पास दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला बोल दिया। बताया गया कि सिवाया गांव का रहने वाला युवक नोएडा जा रहा था इसी दौरान बदमाशों ने हमला किया है। युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
दूसरा मामला-
वहीं थाना कंकर खेड़ा क्षेत्र के शांति मंडप के पास एक युवक की पिटाई का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। डीजे की आवाज में स्कूटी का हॉर्न सुनाई नहीं दिया तो स्कूटी सवार दबंग युवकों ने एक युवक को बेहरहमी से पीटा। इस दौरान राहगीरों ने युवक को बचाया।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/