फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The attackers entered the school and attacked two security personnel

स्कूल में घुसकर हमलावरों ने दो सुरक्षाकर्मियों पर किया हमला

Thu, 08 May 2025 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The attackers entered the school and attacked two security personnel
मेरठ। सदर क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइन में घुसकर बुधवार रात कार सवार चार आरोपियों ने दो सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से सुरक्षाकर्मी कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरा सुरक्षाकर्मी अनिल मामूली रूप से घायल हो गया। आरोपी कमलेश का मोबाइल छीनकर भाग गए। घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी के फुटेज में दिखाई दे रही है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइन की प्रधानाचार्य लक्ष्मी सिंह ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार रात एक कार सवार चार आरोपी स्कूल के सामने पहुंचे। जहां उन्होंने स्कूल पर मौजूद दोनों सुरक्षाकर्मियों से गेट खोलने के लिए कहा। सुरक्षाकर्मियों ने गेट खोलने के लिए मना कर दिया। आरोपियों ने गाली गलौज कर दी। जिसका सुरक्षाकर्मियों ने विरोध किया। आरोप है कि इसी बीच आरोपियों ने स्कूल के गेट में कार से टक्कर मारी।
विज्ञापन

वहीं आरोपी छोटे गेट से जबरन स्कूल के अंदर घुस गए। जहां उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। सूचना मिलने के बाद प्रधानाचार्य भी मौके पर आ गई। हमलावरों ने प्रधानाचार्य पर भी हमले का प्रयास किया। भीड़ को आता देख हमलावर मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल सुरक्षाकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगा दी गई है। फुटेज की मदद से पहचान कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हमले का कारण भी पता करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed