यूपी: गोकशी रोकने गई पुलिस पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़ और फायरिंग
पशु कटान रोकने गई पुलिस पर भीड़ ने हमला बोल दिया। अब पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले ग्रामीणों ने पुलिस को खूब दौड़ाया और पुलिस की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिये। पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर बवाल हुआ।
मुजफ्फरनगर में शहर के खालापार के कस्सावान मोहल्ले में मंगलवार को मीट कटान की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते दो-तीन लोगों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की।
वहीं इतने पर ग्रामीण भड़क गए और पुलिस से बहस करने लगे। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गुस्साए लोगों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। बताया जा रहा है कि इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई।
आपको बता दें कि पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिये गये। इस दौरान पुलिस ने किसी तरह अपनी जान बचाई और बाद में फोन कर अधिक संख्या में पुलिसफोर्स बुला ली। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ पर काबू पा लिया और भीड़ को दौड़ा दिया। जानकारी मिल रही है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजना चाहती है।
कुछ दिनों पहले भी मुजफ्फरनगर में पशु कटान को लेकर बवाल हुआ था। उस दौरान भी पुलिस पर हमला कर दिया गया था। सवाल यह है कि ऐसी घटनाएं ज्यादातर शहरों में देखने को मिल रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/