फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The agents created a ruckus when the form was not submitted

प्रपत्र जमा नहीं होने पर एजेंटों ने किया हंगामा

Sun, 02 May 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
The agents created a ruckus when the form was not submitted
प्रपत्र जमा नहीं होने पर एजेंटों ने किया हंगामा
विज्ञापन

दौराला। पंचायत चुनाव की मतगणना की तैयारियों में लगे प्रत्याशी और उनके एजेंट ने शनिवार को ब्लॉक में प्रपत्र जमा नहीं होने पर हंगामा किया। दोपहर बाद प्रपत्र जमा होने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद मामला शांत हुआ।
दौराला ब्लॉक के 45 गांवों में प्रधान, 70 बीडीसी व तीन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सरधना रोड स्थित सर श्रीराम इंटर कॉलेज में मतगणना होनी है। दौराला ब्लॉक में मतगणना के लिए प्रत्याशियों के एजेंट बनाने की शनिवार को प्रक्रिया पूरी की गई। बीडीओ डॉ. साजिद अहमद ने बताया कि सुबह से ही एजेंट बनने के लिए नामांकन वाली खिड़की पर भीड़ उमड़ पड़ी। हस्ताक्षर मिलान के बाद प्रपत्र जमा किए गए। वहीं, जिला पंचायत सदस्यों के एजेंटों ने दोपहर तक प्रपत्र जमा नहीं होने के विरोध में हंगामा किया। उसके बाद प्रपत्र जमा हुए तो मामला शांत हुआ। दरअसल, जिला पंचायत के नामांकन वाले फार्मों की सूची एआरओ को नहीं मिल सकी थी, जिस कारण वह हस्ताक्षर का मिलान नहीं कर सके। बीडीओ ने सूची की व्यवस्था कराई। इसके बाद एजेंटों के प्रपत्र जमा हो सके और वह शांत हुए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

16 टेबल पर दिन-रात होगी मतगणना
-टेबल न. 1 पर सरधना देहात की सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
- टेबल न. 2 पर कुलंजन गांव की मतगणना रात्रि आठ बजे से होगी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पंचायत चुनाव के परिणाम का इंतजार खत्म हो गया है। मतपेटियों में बंद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला रविवार को होने वाली मतगणना में होने जा रहा हैं। सरधना ब्लॉक की 39 ग्राम पंचायतों के लिए शनिवार को 16 टेबल तैयार की गई हैं। रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और जब तक पूरी नहीं होगी तब तक कांउंटिंग जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सबसे पहले सरधना ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सरधना देहात की मतगणना टेबल नंबर 1 पर सुबह आठ बजे से शुरू होगी। टेबल नंबर 2 पर बेगमाबाद सुबह बजे से दोपहर 1 बजे तक, दोपहर एक बजे से टेहरकी रात आठ बजे तक, कुलंजन रात्रि आठ बजे से मतगणना पूरी होने तक। टेबल नंबर 3 पर सुबह 8 बजे से मढियाई दोपहर तीन बजे से अलीपुर की मतगणना शुरू होगी। टेबल नंबर 4 पर औरंगनगर रार्धना की मतगणना होगी। टेबल नंबर 5 पर नाहली की मतगणना सुबह आठ बजे से और भामौरी की दोपहर एक बजे से शुरू होगी। टेबल नंबर 6 पर खेड़ा की सुबह आठ बजे से व फरीदपुर की रात आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। टेबल नंबर 7 पर टांटा की आठ बजे से कैली दोपहर एक बजे से मतगणना शुरू होगी। टेबल नंबर 8 पर कपसाड की सुबह 8 बजे, चकबंदी की रात आठ से मतगणना शुरू होगी। टेबल नंबर 9 रुहासा सुबह 8 बजे से वोटों की मतगणना पूरी होने तक। टेबल नंबर 10 सलावा सुबह आठ बजे से दौलतपुर रात्रि आठ बजे से शुरू होगी। टेबल नंबर 11 पर कुशावली प्रात 8 बजे अक्खेपुर शाम चार बजे, अटेरना रात्रि 8 बजे ज्वालागढ़ रात एक बजे से मतगणना शुरू होगी। टेबल नंबर 12 पर नंगली सधारण सुबह आठ बजे से मंडौरा दोपहर 2 बजे से नंगला राठी रात्रि आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। टेबल नंबर 13 पर शाहपुर पीरपुर सुबह आठ बजे, दादरी दोपहर 12 बजे से शाहपुर जदीद रात्रि आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। टेबल नंबर 14 पर महादेव सुबह आठ बजे से छबडिया रात्रि आठ बजे से चांदना रात्रि दो बजे से। टेबल नंबर 15 जुल्हैडा सुबह आठ बजे से, झिटकरी दोपहर 12 बजे से, नंगला ऑर्डर शाम पांच बजे से जमालपुर गोमा रात्रि आठ बजे से जीतपुर रात्रि 11 बजे से मतगणना शुरू होगी। टेबल नंबर 16 पर सकौती सुबह आठ बजे से दशरथपुर कनौडा शाम पांच बजे से, मोहिनीपुर भरोटा रात नौ बजे से मतगणना पूरी होने तक जारी रहेगी।
12 टेबल पर तीन चरणों में होगी मतगणना
खरखौदा। जनता इंटर कॉलेज में रविवार को सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू होनी है। जिसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। 12 कमरों में 3 चरणों में मतगणना होगी। एक टेबल पर मतगणना करने वाले चार कर्मचारी, एक एआरओ व एक मतपेटियों को वापस पैक करने वाले कर्मचारी सहित छह कर्मचारी होंगे। वहीं, मतगणना स्थल पर एजेंट या प्रत्याशी केवल एक को ही प्रवेश दिया जाएगा तथा कोरोना महामारी के चलते प्रवेश करने वाले व्यक्ति की पहले थर्मल स्कैनिंग होगी यदि किसी व्यक्ति का थर्मल ट्रेनिंग में सामान्य से अधिक तापमान मिलता है तो उसका प्रवेश वर्जित होगा। जीतने के बाद केवल प्रत्याशी ही अपना प्रमाण पत्र लेने जाएगा। जीतने के बाद ढोल, नगाड़े व जुलूस आदि पर पूर्णता प्रशासन की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है।
डीएम ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण
मवाना/हस्तिनापुर। पंचायत चुनाव की रविवार को होने वाली मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिलाधिकारी के. बालाजी ने मतगणना स्थल कृषक इंटर कॉलेज और हस्तिनापुर के राजकीय इंट कॉलेज का निरीक्षण किया तथा एसडीएम व एडीओ पंचायत को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बीडीओ सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना स्थल पर टेबिल व बेरिकेटिंग आदि का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
जो प्रत्याशी या उनके एजेंट मतगणना में रहेंगे, उनके प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। गेट पर ही सभी के टेंपरेचर की जांच कराने के बाद अंदर प्रवेश मिलेगा। साथ ही डबल मास्क, फेस शील्ड आदि होनी आवश्यक है। शनिवार दोपहर जिलाधिकारी के. बालाजी ने कृषक इंटर कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम कमलेश गोयल तथा एडीओ पंचायत प्रदीप शर्मा से मतगणना वाले दिन पानी, भोजन आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी की। साथ ही बनाए गए कंट्रोल रुम में नैट आदि की व्यवस्था तथा मतगणना कक्षों में सीसीटीवी कैमरे हैं या नहीं इसके संबंध में जानकारी ली।
फलावदा मार्ग पर बंद रहेगा आवागमन
मवाना। मतगणना के दौरान नगर में फलावदा तिराहे से लेकर ब्लॉक के पास रजबहे तक फलावदा मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना के दौरान फलावदा तिराहे पर बैरिकेटिंग की जाएगी तथा उधर रजबहे पर बेरिकेटिंग कर रजबहे से लेकर फलावदा तिराहे, फलावदा रोड पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी विजयी प्रत्याशी को जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा।
विजयी जुलूस नहीं निकाल सकेंगे प्रत्याशी
- जानी में मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण
जानीखुर्द। सीएलएम इंटर कॉलेज में 16 टेबल पर मतगणना होगी। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शनिवार को मतगणना के लिए प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट बनाए गए। शनिवार को मतदान केंद्र को प्रशासन ने सैनिटाइज करवाया। जानी बीडीओ राजीव कुमार के अनुसार मतगणना केंद्र पर जाने के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। कोई भी प्रत्याशी विजयी जुलूस नहीं निकाल सकेंगे।
टेबल एक पर आठ बजे से गांव नंगला जमालपुर, ग्यारह बजे से बाफर, दो बजे से किठौली और पांच बजे से जानी खुर्द की मतगणना होगी। टेबल 2 पर आठ बजे से गांव सिसौला खुर्द, ग्यारह बजे से सिसौला बुजुर्ग, दो बजे से जानी बुजुर्ग की मतगणना होगी। टेबल तीन पर आठ बजे से गांव कंलजरी, ग्यारह बजे से घाट की मतगणना होगी। टेबल 4 पर आठ बजे से गांव अफजलपुर पावटी, ग्यारह बजे से पांचली खुर्द की मतगणना होगी। टेबल 5 पर आठ बजे से गांव बहरामपुर मोरना, ग्यारह बजे से बहरामपुर खास की मतगणना होगी। टेबल 6 पर आठ बजे से गांव टिमकिया, ग्यारह बजे से रावा, दो बजे से मौहम्मदपुर घूमी की मतगणना होगी। टेबल 7 पर आठ बजे से गांव चौबला, ग्यारह बजे से टीकरी, दो बजे से ढडरा की मतगणना होगी। टेबल 8 पर आठ बजे से गांव अमानुल्लापुर, ग्यारह बजे से सतवाई, दो बजे से नेक की मतगणना होगी। टेबल 9 पर आठ बजे से गांव भवी, ग्यारह बजे से मीरपुर जखेड़ा, दो बजे से ढिलौरा की मतगणना होगी। टेबल 10 पर आठ बजे से गांव रसूलपुर धौलड़ी की मतगणना होगी। टेबल 11 पर आठ बजे से गांव चंदौरा, ग्यारह बजे से नंगला कुंभा, दो बजे से फैजाबाद पंचगांव की मतगणना होगी। टेबल 12 पर आठ बजे से गांव मुजक्कीपुर, ग्यारह बजे से साहलेनगर मतगणना होगी। टेबल 13 पर आठ बजे से गांव सोहरका, ग्यारह बजे से डिमौली, दो बजे से पूठरी और पांच बजे से ढिंडला की मतगणना होगी। टेबल 14 पर आठ बजे से गांव अघैडा, ग्यारह बजे से गेझा, दो बजे से काजमाबाद गून की मतगणना होगी। टेबल 15 पर आठ बजे से गांव किशौरी, ग्यारह बजे से कुराली की मतगणना होगी। टेबल 16 पर आठ बजे से गांव रघुनाथपुर, ग्यारह बजे से महपा, दो बजे से लहर्रा पस्तरा और पांच बजे से खानपुर की मतगणना होगी।
चुनाव पर्यवेक्षक ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण
रोहटा। श्री शालिगराम शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज रासना में बने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का चुनाव पर्यवेक्षक अधर किशोर मिश्रा ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतगणना की टेबल पूरी तरह से व्यवस्थित हो, साथ ही प्रत्याशी व अभिकर्ता की पहुंच से टेबल दूर हो। वहीं एक ही हाल में कई न्याय पंचायतों की मतगणना की व्यवस्था नहीं रखने को कहा। उन्होंने कहा कि अभी समय है व्यवस्थाओं को सुधारने का अन्यथा कोई समस्या हुई तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इसके बाद विद्यालय का निरीक्षण किया, सहायक निर्वाचन अधिकारी को मास्क न लगाकर कार्य करने पर अपनी सेहत के प्रति गंभीर रहने की नसीहत दी।
तीन चरणों में होगी मतगणना, लाउडस्पीकर से मिलेगी जानकारी
- प्रत्येक टेबल पर गणना पर्यवेक्षक समेत पांच कर्मचारी रहेंगे मौजूद
रोहटा। रोहटा विकास खंड के ग्राम पंचायतों की मतगणना दो मई को श्री शालिगराम शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज रासना में संपन्न होगी। फिलहाल प्रत्येक न्याय पंचायत को एक कक्ष निर्धारित कर दो मतगणना टेबल लगाने की व्यवस्था तय की गई है। प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक समेत पांच कर्मचारी लगाए जाएंगे।
चुनाव पर्यवेक्षक अधर किशोर मिश्रा ने बताया कि रोहटा ब्लॉक की 39 ग्राम पंचायतों को सात न्याय पंचायतों में बांटते हुए 16 टेबिल की व्यवस्था की गई है। जिसमें एक न्याय पंचायत को दो मतगणना टेबल लगाई हैं। प्रत्येक में तीन गणना सहायक, एक अतिरिक्त गणना सहायक व एक गणना पर्यवेक्षक को लगाया जाएगा। मतगणना की शुरुआत से अंत तक वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रथम चरण की मतगणना के बाद स्ट्रांग रूम फिर सील किया जाएगा। वहीं प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ता व मतदान कर्मियों के बीच बैरीकेडिंग के साथ जाली लगवाई जाएगी। लाउडस्पीकर के माध्यम से मतगणना वाले ग्राम पंचायत की सूचना दी जाएगी। रोहटा ब्लॉक की मतगणना के पहले चरण में मिर्जापुर, रासना, सलाहपुर, ख्वाजमपुर माजरा, नारंगपुर, हसनपुर रजापुर, पूठखास, इदरीशपुर, अरनावली, डूंगर, जांजोखर, जटपुरा, उकसिया, आलमगीरपुर की मतगणना सुबह आठ से प्रारंभ होगी। 12 बजे से दुर्जनपुर-फतेहपुर, मीरपुर, चिंदौड़ी खास, रोहटा, किनौनी, कैथवाड़ी, रसूलपुर मढ़ी, शेखपुरी, आजमपुर, शाहपुर जैनपुर, जंगेठी, घसौली, थिरौठ, डालमपुर की मतगणना होगी। वहीं, तीसरे चरण में रामपुर मोती, भदौड़ा, जटौला, कलीना, पेपला, सिंधावली, रसूलपुर जाहिद, उखलीना की मतगणना होगी। चौथे चरण में बाड़म, भोला, कल्याणपुर में रात में मतगणना के लिए तय किया गया है।
कोरोना गाइडलाइन के पालन के साथ संपन्न हो मतगणना: डीएम
माछरा। चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा पर पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए मतगणना स्थल का डीएम मेरठ ने भौतिक निरीक्षण किया तथा बीडीओ माछरा का विशेष दिशा-निर्देश दिए।

शनिवार को चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा में मतगणना होगी। डीएम के निरीक्षण के दौरान ब्लॉक माछरा के बीडीओ गोपाल गोयल, एडीओ पंचायत विक्रांत त्यागी, किठौर थानाध्यक्ष अरविंद मोहन शर्मा भी साथ रहे। डीएम ने कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए। बीडीओ माछरा गोपाल गोयल व एडीओ पंचायत विक्रांत त्यागी ने बताया कि ब्लॉक के अंतर्गत 42 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए 18 कमरों में मतगणना टेबिल बनाई गई है। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू कर दी की जाएगी। इस दौरान खंड विकास कार्यालय माछरा से आरओ धनश्याम सिंह व एआरओ द्वारा प्रत्याशियों व उनके मतगणना अभिकर्ताओं को आज शनिवार को ही प्रवेश पास जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed