{"_id":"5dc86a288ebc3e5b467ef5a2","slug":"the-addicts-run-away-after-picking-up-the-innocent-meerut-news-mrt452958392","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को उठाकर भागा नशेड़ी, लोगों ने पकड़कर धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम को उठाकर भागा नशेड़ी, लोगों ने पकड़कर धुना
विज्ञापन
मेरठ। कोतवाली इलाके में रविवार रात मासूम को उठाकर भाग रहे नशेड़ी को भीड़ ने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। आरोपी को भीड़ से छुड़ाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
सोहराबगेट चौकी अंतर्गत लालकुआं शाहघासा निवासी व्यापारी सुहेल का दो साल का बेटा हंजला घर के आंगन में खेल रहा था। तभी मौका पाकर एक युवक घर में घुसा और बच्चे को गोद में उठाकर बाहर आ गया। जैसे ही वह भागने लगा, पड़ोस में परचून की दुकान चलाने वाले जाहिद ने उसे देखकर शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। मासूम को उसकी गोद से छीनकर लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची फैंटम पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाने की कोशिश की तो ने पुलिसकर्मियों से ही धक्कामुक्की कर दी। बाद में जैसे-तैसे लोगों को समझाकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। थाने में की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलमान बताया, जिसके खिलाफ सुहेल ने तहरीर दे दी।
वारदात के बाद लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला। उनका कहना था कि क्षेत्र का ही एक युवक नशे का कारोबार करता है। क्षेत्र के युवा उससे नशे की पुड़िया खरीदकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। पुलिस सब कुछ जानकर अनजान बनी है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि सुहेल मूल रूप से बिहार का निवासी है। यहां सोहराबगेट क्षेत्र में अक्सर वह नशे की हालत में देखा गया है। होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।