फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused was sent a jail term by the panchayat to the accused for attempting to rape and kicked out the village, the police sent him to jail.

दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पंचायत ने जूते मारकर गांव निकाले का सुनाया था फरमान, पुलिस ने जेल भेजा

Thu, 27 May 2021 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
The accused was sent a jail term by the panchayat to the accused for attempting to rape and kicked out the village, the police sent him to jail.
दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पंचायत ने जूते मारकर गांव निकाले का सुनाया था फरमान, पुलिस ने जेल भेजा
विज्ञापन

सरधना। बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पंचायत द्वारा जूते मारकर गांव से बाहर निकालने के फरमान के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो मंगलवार देर रात आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।
सरधना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व 11 वर्षीय बच्ची से पड़ोसी 60 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मामला गांव वालों के संज्ञान में आया तो उन्होंने सोमवार रात पंचायत की। पंचायत में पंचों ने आरोपी को जूते मारकर गांव से निकाल दिया। यह मामला मंगलवार को आसपास के गांवों तक फैल गया। लेकिन पुलिस ने इस मामले अनभिज्ञता जताई। अचानक पुलिस हरकत में आई और मामले की जानकारी लेकर आनन फानन में आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया और गांव से निकाले गए आरोपी राजकुमार को भी देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ आरपी शाही के अनुसार, आरोपी के खिलाफ 452, 354, 354क आईपीसी के साथ 7/8 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed