{"_id":"67f57c903e0dcde646056149","slug":"the-accused-threatened-in-the-name-of-a-notorious-criminal-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107751-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आरोपियों ने कुख्यात अपराधी के नाम से दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आरोपियों ने कुख्यात अपराधी के नाम से दी धमकी
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के करनावल कस्बा निवासी युवक के साथ गांव निवासी आरोपी ने सड़क निर्माण के मामले में बैठी पंचायत के बाद गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा करनावल निवासी विरेंद्र पुत्र सुखबीर ने तहरीर में बताया कि उसका मकान पाथौली संपर्क मार्ग पर स्थित है। संपर्क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सीसी कार्य कराया जा रहा है। बताया कि सड़क के निर्माण को लेकर उसने विरोध किया था। इसे लेकर आरोपी उससे रंजिश रखता था। मामले को लेकर कस्बा निवासी राजबीर के मकान पर स्थानीय लोगों की पंचायत बुलाई थी। पंचायत में पीड़ित अपने बेटे व भतीजे के साथ पहुंचा।
आरोप है कि वहां मौजूद आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज की। जब वह घर पर जा रहा था तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ रास्ते में रोककर मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी कस्बा निवासी कुख्यात अपराधी के नाम से धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।