{"_id":"674ccc76a33ae400e70e977a","slug":"the-accused-of-robbery-was-taken-on-remand-and-two-boxes-of-medicines-were-recovered-sardana-news-c-73-1-smrt1027-103270-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लूट का आरोपी रिमांड पर लिया दवाइयों की दो पेटी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लूट का आरोपी रिमांड पर लिया दवाइयों की दो पेटी बरामद
विज्ञापन
जानीखुर्द। दवाई चाेरी करने के आरोपी से बरामद दवाई की पेटी फोटो पुलिस सोर्स
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। सड़क पर दौड़ते दवाओं से लदे कैंटर का पीछा कर उनमें से दवा लूटकर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को रिमांड पर लेकर लूटी गई दवाइयां बरामद की हैं। आरोपियों ने एक माह पूर्व कांवड़ मार्ग पर सिवाल गंगनहर पुल के समीप इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने कैंटर के चालक और हेल्पर को चाकू मारकर घायल भी कर दिया था।
घटना का एक आरोपी सिकंदर पुत्र रहीसुद्दीन न्यायालय में पेश होकर जेल चला गया था। पुलिस ने रविवार को आरोपी सिकंदर को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर लूटी गई दवाइयों की दो पेटी और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।
हरिद्वार के सिडकुल निवासी भारत भूषण शर्मा ने एक माह पूर्व जानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी कैंटर गाड़ी से दो बदमाशों ने कांवड़ मार्ग पर दवाई की पेटी लूट ली। विरोध करने पर चालक सनाउल्ला और हेल्पर भूरा निवासी पोंटा साहिब को बदमाश चाकू से वार कर घायल कर गए। जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी सिकंदर निवासी मजीद नगर, पिलोखड़ी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ हाल निवासी सिवालखास न्यायालय में पेश होकर जेल चला गया था।
जानी थाना प्रभारी पंकज कुमार के अनुसार पुलिस ने आरोपी सिकंदर को रविवार को आठ घंटे की रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर लूटी गई दवाइयों की दो पेटी और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।थ