{"_id":"68644b42cdeb207b1805ca6f","slug":"the-accused-of-firing-have-not-been-arrested-bhakiyu-india-staged-a-sit-in-at-partapur-police-station-meerut-news-c-14-1-mrt1051-904842-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग के आरोपी गिरफ्तार नहीं, भाकियू इंडिया का परतापुर थाने पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग के आरोपी गिरफ्तार नहीं, भाकियू इंडिया का परतापुर थाने पर धरना
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के काशी टोल प्लाजा पर फास्टैग के स्टाल लगाने के विवाद में भाकियू इंडिया मेरठ मंडल अध्यक्ष रितिन गुर्जर के दो भाइयों को गोली मारने के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। गुस्साए भाकियू इंडिया के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह 11 बजे परतापुर थाने पर धरना दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। एसएसपी के फोन पर बात करते हुए आरोपियों पर इनाम घोषित करने और जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देने पर पांच घंटे बाद शाम चार बजे धरना समाप्त हुआ।
16 जून को काशी टोल प्लाजा पर वाहनों पर फास्टैग के स्टाल लगाने को लेकर भूड़बराल निवासी नितिन विकल और जतिन विकल का इंद्रापुरम काॅलोनी निवासी अवनीश, कपिल विकल, राहुल सिरोही व दो अन्य युवकों से विवाद हो गया था। जिसके बाद अवनीश ने पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। तीन गोली भाकियू इंडिया के मेरठ मंडल अध्यक्ष रितिल गुर्जर के भाई नितिन के पैर में और एक गोली जतिन के हाथ में लगी थी। घटना के संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ। पुलिस एक भी आरोपी को पकड़ नहीं सकी। मुख्य आरोपी अवनीश कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया।
धरने पर बैठे रितिन गुर्जर ने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ करने का आरोप लगाया। उनके परिवार पर आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। धरने की जानकारी मिलने पर परतापुर थाने पहुंचे एएसपी अंतरिक्ष जैन ने रितिन गुर्जर की एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से फोन पर बात कराई। एसएसपी ने आरोपियों पर इनाम घोषित करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार कराने का आश्वासन दिया। रितिन गुर्जर ने कहा कि अगर 24 घंटे में आरोपी नहीं पकड़े गए तो फिर से धरना प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
-- -- --
आरोपी की जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय में बैठे हुए फोटो जारी की
मेरठ। भाकियू इंडिया नेता रितिन गुर्जर ने फायरिंग के आरोपी कपिल विकल की एक फोटो जारी की। जिसमें कपिल जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के कार्यालय में चल रही जन सुनवाई के दौरान कुर्सी पर बैठा है। फोटो जारी करते हुए रितिन गुर्जर ने कहा कि आरोपियों को भाजपा नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। बताया कि आरोपियों के द्वारा समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसी के तहत 22 जून को भाइयों को अस्पताल देखने जाते समय बाइक सवार दो युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। गोली गाड़ी का शीशा तोड़कर सीट में लगी थी।
-- -- -