फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Textile Park will provide a lifeline to Meerut's powerloom industry.

Meerut News: टेक्सटाइल पार्क से मेरठ के पावरलूम उद्योग को मिलेगी संजीवनी

Mon, 02 Feb 2026 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Textile Park will provide a lifeline to Meerut's powerloom industry.
केंद्रीय बजट 2026 में टेक्सटाइल पार्क की घोषणा से मेरठ के पावरलूम और वस्त्र उद्योग को नई दिशा मिलने की उम्मीद जगी है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि यदि मेरठ में टेक्सटाइल पार्क की स्थापना होती है, तो शहर का वर्तमान 11,500 करोड़ रुपये का कुल वस्त्र कारोबार तेजी से बढ़ते हुए 2,000 करोड़ रुपये के नए स्तर को पार कर सकता है। इससे मेरठ मंडल सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश को व्यापक आर्थिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विनीत शारदा के अनुसार, वर्तमान में मेरठ में लगभग 57 हजार कुटीर उद्योग, 2 हजार हस्तशिल्पी, 50 हथकरघा इकाइयां और करीब 35 हजार पावरलूम इकाइयां संचालित हैं। केवल पावरलूम उद्योग का वार्षिक कारोबार 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प और हथकरघा से संयुक्त रूप से लगभग 1,500 करोड़ रुपये का कारोबार होता है।
विज्ञापन

हथकरघा और पावरलूम को विशेष महत्व
हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष अंकुर गोयल ने बताया कि केंद्रीय बजट 2026 में कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, हथकरघा और पावरलूम को विशेष प्राथमिकता दी गई है। पारंपरिक उद्योगों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने के प्रावधान उद्योग के लिए सकारात्मक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जुड़ेंगे स्थानीय उत्पाद
हैंडलूम व्यापारी नील कमल रस्तौगी ने कहा कि बजट में स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने के संकेत मिले हैं, जिससे मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के वस्त्र उद्योग को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed