{"_id":"582b72244f1c1b7b388ff31c","slug":"test-in-election-of-every-vip","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिकोणीय चुनाव में दिग्गजों का ‘टेस्ट’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिकोणीय चुनाव में दिग्गजों का ‘टेस्ट’
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Wed, 16 Nov 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
इस्माईल कॉलेज में डांस करते प्रत्याशी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। तीन छात्र संगठनों ने मिलकर अपना पैनल मैदान में उतारा है। दो संगठन सीधे तौर पर पैनल को सपोर्ट कर रहे हैं तो एक संगठन साथ दे रहा है। एबीवीपी ने पैनल घोषित कर दिया है। एक निर्दलीय प्रत्याशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो पोस्टर और अपने बैनर पर लगाकर एबीवीपी के लिए मुश्किल करने की कोशिश की है। इस पर माथापच्ची चल रही है। मतदान के लिए सिर्फ दो दिन शेष हैं। छात्र संगठनों और दिग्गजों ने ताकत झोंक दी है। चुनाव में दिग्गजों का टेस्ट है।
मतदान 17 नवंबर को होगा। रालोद छात्रसभा और एनएसयूआई ने अपना संयुक्त पैनल मैदान में उतारा है। अध्यक्ष पद पर सौरभ सिंह, उपाध्यक्ष मनोज सिवाच, महामंत्री प्रशांत सिंह, संयुक्त सचिव पर मोहम्मद हैविन खान और कोषाध्यक्ष के पद पर दीपक कुमार को प्रत्याशी बनाया है। पैनल को समाजवादी छात्रसभा का समर्थन भी हासिल है। एबीवीपी ने भी अपना पैनल घोषित कर दिया है। अभिषेक चौहान को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। निर्दलीय चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी ने एबीवीपी के लिए मुश्किल पैदा की है। अपने बैनर और पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटा लगाया है। व्हाट्सएप और फेसबुक पर प्रचार किया जा रहा है। इससे वोटरों में उलझन होने की संभावना है। इस बार चुनाव त्रिकोणीय नजर आ रहा है। संभावना यह भी है कि मामला नजदीक का हुआ तो चौथा भी बाजी मार सकता है।
छात्रों में बांटा पिज्जा
मंगलवार को प्रत्याशियों ने छात्रों को पिज्जा बांटा। कॉलेज परिसर में छात्र पिज्जा खाते नजर आए। खाली पैकेट भी इधर से उधर बिखरे हुए थे। वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी और समर्थक अलग-अलग तरह के काम कर रहे हैं। एक अध्यक्ष प्रत्याशी को वोट देने के बदले जियो के सिम बांटे गए। कई सौ छात्रों को सिम दिए गए हैं। यह कार्य कई दिन से चल रहा है।