फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Terrorists, the corrupt, Naxalites, and those who seek to break the country fear Modi: Jayaprakash

आतंकवादी, भ्रष्टाचारी, नक्सलवादी और देश को तोड़ने वाले मोदी से डरते हैं : जयप्रकाश

Thu, 10 Sep 2026 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Terrorists, the corrupt, Naxalites, and those who seek to break the country fear Modi: Jayaprakash
शाहजहांपुर में किसान सम्मानों में संबोधित करते असीम अरुण तथा मंच पर बैठे भाजपा नेता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किठौर। कस्बा शाहजहांपुर स्थित एमके फार्म हाउस में बृहस्पतिवार को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार है, आज आतंकवादी, भ्रष्टाचारियों, नक्सलवादी तथा देश को तोड़ने वाले नरेंद्र मोदी से डरते हैं। उनके नेतृत्व में देश विकास कर रहा है।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि यदि आपका काम कोई भी सरकारी कर्मचारी नहीं करता है और आपसे पैसे मांगता है तो आप उसका वीडियो बना लो फिर उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। अब मंत्री के तौर पर यह सुनिश्चित करना मेरा काम है कि कोई कमीशनखोरी किसी काम में न हो। सड़कें अच्छी बनें, जिससे आम जनता सुरक्षित महसूस करे। बसपा भी परिवारवाद की शिकार है।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर वासित अली, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने भी लोगों को संबोधित किया। इस दौरान दुष्यंत तोमर, जिला पंचायत भूदेव शर्मा, वीरेंद्र चेयरमैन, आयुष पंवार, पप्पू गुर्जर, अनुज गुर्जर, विक्रांत त्यागी के अलावा कई जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख तथा किसान मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में किसान सम्मानों में संबोधित करते असीम अरुण तथा मंच पर बैठे भाजपा नेता

शाहजहांपुर में किसान सम्मानों में संबोधित करते असीम अरुण तथा मंच पर बैठे भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed