फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tension rises again in Latifpur; acting village head seeks security.

Meerut News: लतीफपुर में फिर बढ़ा तनाव, कार्यवाहक ग्राम प्रधान ने मांगी सुरक्षा

Sun, 06 Sep 2026 09:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Tension rises again in Latifpur; acting village head seeks security.
-पूर्व प्रधान के जेल से जमानत पर लौटने पर जुलूस निकालने और धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। लतीफपुर गांव में ग्राम प्रधान पद को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश एक बार फिर तनाव का कारण बनी है। पूर्व प्रधान दिलदार सिंह के जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद गांव में निकाले गए जुलूस और कथित बयानों को लेकर कार्यवाहक प्रधान करतार सिंह ने एसएसपी और थाना हस्तिनापुर पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने खुद और अपने साथियों को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। पुलिस शिकायत और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।कार्यवाहक प्रधान करतार सिंह ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2025 में तत्कालीन ग्राम प्रधान दिलदार सिंह गौर के जेल जाने के बाद ग्राम पंचायत सदस्यों के समर्थन से उन्हें कार्यवाहक प्रधान बनाया था। आरोप है कि इसके बाद से ही पूर्व प्रधान पक्ष उनसे रंजिश रखने लगा। अब दिलदार सिंह के जमानत पर गांव लौटने के बाद विवाद दोबारा बढ़ने की आशंका जताई है।
करतार सिंह के मुताबिक, 24 अगस्त को दिलदार सिंह के जमानत पर गांव लौटने के दौरान हूटर बजाती गाड़ियों के काफिले के साथ जुलूस निकाला गया। शिकायत में आरोप लगाया कि इस दौरान कथित तौर पर ऐसे बयान दिए गए, जिससे गांव में भय और तनाव का माहौल पैदा हुआ। कार्यवाहक प्रधान ने आशंका जताई कि उन्हें और उनके साथियों को जान से मारने की धमकी दी जा सकती है। उन्होंने पुलिस से वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर सुरक्षा मुहैया कराने तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


दो हत्याओं के बाद से चली आ रही रंजिश

लतीफपुर में वर्ष 2021 के ग्राम प्रधान चुनाव के बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। वर्ष 2024 में पूर्व प्रधान दिलदार सिंह गौर के जीजा तीर्थ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 2 अप्रैल 2025 को परमजीत उर्फ गुल्ला की गांव के बाहर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। परमजीत हत्याकांड में तत्कालीन प्रधान दिलदार सिंह गौर समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। दोनों घटनाओं के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाना प्रभारी कमल शंकर त्रिवेदी ने बताया कि कार्यवाहक प्रधान की शिकायत के संबंध में मौखिक जानकारी मिली है। लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जाएगी। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने कहा कि मामले में संबंधित किसी भी पक्ष की ओर से थाने पर लिखित शिकायत दी जाती है तो थाना पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed