{"_id":"6450285e72c1cdab5d0dcea7","slug":"tension-in-village-after-kidnapping-of-minor-demand-for-recovery-meerut-news-c-72-1-smrt1019-198-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नाबालिग के अपहरण के बाद गांव में तनाव, बरामदगी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नाबालिग के अपहरण के बाद गांव में तनाव, बरामदगी की मांग
विज्ञापन
मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से समुदाय विशेष के दो युवकों द्वारा नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला तूल पकड़ रहा है। सोमवार को स्थानीय नेताओं के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ितों ने किशोरी की बरामदगी की मांग की।
पुलिस के मुताबिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र कुमार के साथ राठौरा खुर्द के ग्रामीण सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। राजेंद्र कुमार ने बताया कि 26 अप्रैल को कुन्हेड़ा गांव निवासी इरशाद उर्फ बौना और फरमान ने राठौरा निवासी 14 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर लिया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। लेकिन पुलिस अब तक किशोरी को बरामद नहीं कर सकी। दो समुदाय से मामला जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव पनप रहा है। पीड़ितों ने किशोरी की जल्द बरामदगी की मांग की है। एसपी देहात ने थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। संवाद