{"_id":"5db363bb8ebc3e01711f8e48","slug":"tender-canceled-restaurant-not-open-at-station-meerut-news-mrt450509996","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर रद्द, नहीं खुला स्टेशन पर भोजनालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर रद्द, नहीं खुला स्टेशन पर भोजनालय
विज्ञापन
मेरठ। ए श्रेणी के स्टेशन पर चार महीने से यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी दिल्ली मंडल के सांसदों की बैठक में यह मुद्दा रखा था। लेकिन इसके बाद भी रेलवे ने अभी तक सिटी स्टेशन पर भोजनालय को शुरू नहीं कराया है। सिटी स्टेशन से रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। चार महीने के अंतराल में कई बाद टेंडर निकाले गए। लेकिन हर बार इन्हें रद्द कर तिथि आगे बढ़ा दी गई।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए आईआरसीटीसी को स्टेशनों पर भोजनालय की सुविधा करने की जिम्मेदारी दी थी। पिछले वर्ष कोलकाता के बिबेकानंद दास कैटरिंग को सिटी स्टेशन पर भोजनालय का जिम्मा सौंपा गया था। टेंडर समाप्त होने के बाद सिटी स्टेशन के भोजनालय पर ताला लटक गया। बिबेकानंद दास की ओर से सिटी स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में भी कैटरिंग की सुविधा दी जा रही थी। जिससे यात्रियों के ऑर्डर करने पर ट्रेन में खाना दिया जाता था। इसमें आधा दर्जन ट्रेनों को शामिल किया गया था।
किराया भी आ रहा था आड़े
सिटी स्टेशन पर कैटरिंग के एक दिन का किराया लगभग 20 हजार रुपये तय किया गया। किराये की राशि को देखकर कई कंपनियों ने स्टेशन पर कैटरिंग व्यवस्था से किनारा कर लिया। हालांकि स्टेशन पर अब रेलवे ने एक दिन का किराया 1620 रुपये तय कर दिया है। लेकिन इसमें अब ट्रेनों में कैटरिंग सुविधा को बाहर कर दिया है। अभी सिटी स्टेशन पर अगली टेंडर की तिथि तय नहीं की गई है। जिससे अभी भी भोजनालय खुलने की स्थिति साफ नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
इन ट्रेनों में दी जा रही थी सुविधा
योगा एक्सप्रेस, देहरादून-बांद्रा, उज्जैनी एक्सप्रेस, ओखा एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस
अगली बार ही देखेंगे
कई बार टेंडर निकाला गया। लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका है। अब अगली बार टेंडर निकालने पर ही स्थिति फाइनल होगी। -आरपी शर्मा, सिटी स्टेशन अधीक्षक