फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ten arrest in anounce for fight

ऐलान को लेकर संघर्ष में 10 गिरफ्तार

Wed, 01 Jan 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
ten arrest in anounce for fight
किठौर। कस्बा में सोमवार को मवाना रोड स्थित एक मस्जिद में शादी में लोगों के जाने के लिए ऐलान न करने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष और फायरिंग हुई थी। मंगलवार तक भी मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। अब पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया। इसमें 10 नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया। पुलिस ने घायल चारों लोगों को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी का कहना है की किसी भी हालात में कस्बे का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को कस्बा निवासी इकबाल के बेटे रोहिल की शादी थी। बरात के लिए लोगों को बुलाने के लिए इकबाल मवाना रोड स्थित मस्जिद में ऐलान कराने आया था। किसी बात को लेकर मस्जिद के सामने परचून पर मस्जिद की देखरेख करने वाले अनस पुत्र वसीयत के साथ रोहिल पुत्र इकबाल, नौशाद, इकबाल और तालिब आदि ने मारपीट कर दी। इसके बाद अनस पक्ष के लोग भी पहुंच गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग शुरू हो गई। सूचना पर डायल 112 तथा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद ो रोहिल, इकबाल, तालिब, कादिर, लताफत, सदाकत सहित 10-15 लोगों ने पुलिस को देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, पथराव किया। थाना प्रभारी ने बताया की सभी लोग लाठी, डंडे व हथियारों से लैस थे। सरेआम पथराव, फायरिंग देख बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से एक 12 बोर तमंचा का खोखा सहित अन्य सामान बरामद किया। एसआई शिवध्यान सिंह की ओर से एक पक्ष के रोहिल, इकबाल, तालिब, कादिर, नौशाद, मुबारक और दूसरे पक्ष के लताफत, जराफत, पप्पू और सदाकत को नामजद तथा 10-15 के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया है। पुलिस ने मारपीट में घायल जराफत, पप्पू, नौशाद और मुबारिक को मंगलवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कई माह पूर्व भी हुई थी मारपीट
थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया की कई माह पूर्व भी दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। तब भी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई थी। कुछ लोगों के माध्यम से दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। तभी से दोनों में रंजिश चल रही थी। थाना प्रभारी ने कहा कि माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों तक मामला गूंजा तो एक्शन में आई पुलिस
लोगों का कहना की सोमवार सुबह 10 बजे सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग से लोग सहम गए। फायरिंग की खबर जब लोगों ने उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई तो पुलिस को अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed