फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tempu driver eve teasing to girl student

टेंपो चालक ने छात्रा से छेड़छाड़

Thu, 09 Jan 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
tempu driver eve teasing to girl student
रोहटा। मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर बेलगाम दौड़ रहे टेंपो चालकों के खिलाफ आए दिन शिकायतें मिलती रहती है। बुधवार को एक छात्रा के अभिभावक ने टेंपो चालक के खिलाफ छात्रा के साथ फब्तियां कसने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थाना पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पीड़ित पिता का आरोप है कि मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर दौड़ रहे टेंपो चालक तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम में अश्लील गाने बजाते है। टेंपो में सवार युवतियों पर फब्तियां कसते हैं। जब भी इनकी शिकायत पुलिस से करते है तो पुलिस इन्हें पकड़ने के बाद छोड़ देती है। बुधवार को उनकी बेटी टेंपो में सवार होकर रासना कॉलेज जा रही थी। आरोप है कि चालक ने उसकी बेटी को कागज पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर दे दिया। उसने घर आकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपी को मीरपुर बस स्टैंड पर दबोच लिया। थाना पुलिस को सूचना देकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed