{"_id":"5fff53e08ebc3e33dc3e6704","slug":"temporary-khatghar-to-be-removed-from-university-road-city-news-mrt520401735","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी रोड से हटेंगे अस्थायी खत्ताघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी रोड से हटेंगे अस्थायी खत्ताघर
विज्ञापन

मेरठ। सीएम दौरे के प्रस्तावित रूट के मद्देनजर नगर निगम ने यूनिवर्सिटी रोड से अस्थायी खत्तों को हटाने का निर्णय किया है। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने जज कॉलोनी के समीप बने अस्थायी खत्ते को खत्म कर सुंदरीकरण के निर्देश दिए हैं। जल्द ही इस रूट के सभी खत्तों को हटाया जाएगा।
पिछले दिनों कृषि विश्वविद्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ हापुड़ से मेरठ पहुंचे थे। वह एल ब्लॉक शास्त्रीनगर से तेजगढ़ी चौराहा, यूनिवर्सिटी रोड, माल रोड होते हुए मोदीपुरम गए थे। उन्हें लोहियानगर में कूडे़ का पहाड़ दिखाई दिया था। वहीं, यूनिवर्सिटी रोड पर कई जगह खत्ते नजर आए थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने सभी अस्थायी खत्तों को खत्म करने के निर्देश दिए हैं। सबसे पहले जज कॉलोनी के निकट बने अस्थायी खत्ते को हटाकर सुंदरीकरण कराने का निर्णय किया।
कर्मचारी गिनेंगे कूड़ा गाड़ियों के चक्कर
नगर आयुक्त ने कूड़ा गाड़ियों के खेल को पकड़ने के लिए लोहियानगर डंपिंग ग्राउंड पर दो कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए हैं। ये कर्मचारी यहां पहुंचने वाली कूड़ा गाड़ियों के चक्कर गिनेंगे। बताया जा रहा है कि गाड़ियों के ज्यादा चक्कर बताकर डीजल में खेल किया जा रहा है।