{"_id":"69fb3b172915b9efaf0bbc13","slug":"temperature-increased-by-21-degrees-heat-will-increase-after-nine-meerut-news-c-76-1-smrt1039-107891-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 2.1 डिग्री बढ़ा तापमान, नौ के बाद बढ़ेगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 2.1 डिग्री बढ़ा तापमान, नौ के बाद बढ़ेगी गर्मी
Wed, 06 May 2026 06:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 06 May 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद खिली धूप, तापमान में गिरावट और प्रदूषण से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। बारिश के बाद बुधवार सुबह एक बार फिर धूप खिलने से मौसम बदला। तापमान 2.1 डिग्री बढ़ गया। सुबह के समय हल्की ठंडक और दिन में धूप के बीच मौसम का असर मिला जुला रहा। आठ तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। नौ से फिर से गर्मी बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार 24 से 48 घंटे तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। कभी बादल तो कभी धूप का दौर जारी रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। बारिश के चलते प्रदूषण स्तर में कमी आई है। जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। इससे शहरवासियों को साफ हवा मिल रही है और उमस से भी राहत है।अनुमान है कि 9 मई के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी और दिन में गर्मी का असर तेज होने लगेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में फिर से गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस डिग्री रिकाॅर्ड़ किया गया। अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री की बढोतरी हुई है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि दो तीन दिन तक फिलहाल गर्मी से राहत बनी रहेगी जिस कारण से तापमान भी 40 डिग्री से नीचे रहेगा और हवा के चलने से प्रदूषण का लेवल भी काम रहेगा