फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Temperature dropped after the rain; the air also cleared up.

Meerut News: बारिश के बाद गिरा तापमान, हवा भी हुई साफ

Tue, 16 Jun 2026 10:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped after the rain; the air also cleared up.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। शहर में सोमवार देर रात बारिश के बाद मंगलवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया, वहीं हवा भी काफी हद तक साफ हो गई।
सुबह से आसमान में बादलों और धूप की आंख-मिचौली चलती रही। तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। दिनभर बढ़ी नमी के कारण उमस ने लोगों को जरूर परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। अगले कुछ दिनों तक मिला-जुला मौसम रहने की संभावना है। बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश और धूप निकल सकती है। आर्द्रता बढ़ने से उमस बनी रहेगी।
विज्ञापन

बारिश के बाद प्रदूषण के स्तर में कमी आई और हवा बेहतर रही। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में दर्ज हुआ। मेरठ का औसत एक्यूआई 152 रहा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वैधशाला पर अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed