फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager sexually abused by stepfather and uncle in meerut

दरिंदगी: सौतेले पिता और फूफा ने किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, रोते हुए पीड़िता बोली-विरोध करने पर घिनौना काम किया

Tue, 25 Jan 2022 12:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Jan 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Teenager sexually abused by stepfather and uncle in meerut
फाइल फोटो
मेरठ के नौचंदी थाने में एक किशोरी अपनी मां के साथ पहुंची। दोनों ने रोते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि सौतेले पिता और फूफा ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। इन आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसकी और बेटी की जिंदगी खराब कर दी है। किशोरी ने बताया कि पापा उसकी मम्मी को बहुत मारते हैं। कई बार पुलिस से मदद मांगी लेकिन कुछ नहीं हुआ। किशोरी ने बताया कि 13 जनवरी को मम्मी घर से बाहर गई थी। 
विज्ञापन


उसके पिता और फूफा ने मौका पाकर उसे पकड़ लिया। आरोप है कि उसका रजाई से मुंह दबाया गया और उसके साथ बुरा काम किया। होश में आने पर दुष्कृत्य का पता चला। उसने मम्मी के आने पर घटना बताई। विरोध करने पर उसके पापा ने मम्मी और उसे खूब पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिन तक बंधक बनाकर रखा। अब किसी बंधन मुक्त हुए। महिला ने बताया कि उसकी यह दूसरी शादी है। शादी के बाद से उसके ननदोई का हस्तक्षेप भी बढ़ गया है। महिला ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस मामले में सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि किशोरी की ओर से ही शिकायत मिली है। आरोपी को थाने बुलाया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed