फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager missing in suspicious circumstances in Meerut, family unhappy with police action

मेरठ: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, पुलिस कार्रवाई से नाखुश परिजनों ने थाने परकिया किया हंगामा

Sat, 03 Oct 2020 10:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 03 Oct 2020 10:20 PM IST
सार

  • - 22 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई थी किशोरी
  • - 12 दिन में सीडीआर और छापामारी ही सीमित है पुलिस

विज्ञापन
Teenager missing in suspicious circumstances in Meerut, family unhappy with police action
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में छज्जूपुर की रहने वाली एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में 22 सितंबर को लापता हो गई थी। जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने बहादुरपुर गांव के रहने वाले रजनीश उर्फ टिंकू व उसके परिजनों पर किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। जिसको लेकर शनिवार को पीड़ित परिवार ने थाने पर हंगामा कर न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर आधा दर्जन ग्रामीणों के साथ परतापुर थाने पहुंचे पीड़ित कर्मवीर ने बताया कि 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि इस मामले के संबंध में उन्होंने ग्रामीणों के साथ आईजी, डीआईजी, एसएसपी सहित उच्चाधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी है।

विज्ञापन

आरोपी रजनीश उर्फ टिंकू लगातार पीड़ित के परिजनों व किशोरी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही मुकदमा वापस न लेने पर अंजाम भुगत लेने को कह रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले में कार्रवाई नहीं की तो छज्जुपुर के ग्रामीण परतापुर थाने पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।

इसके अलावा शिवनगर से 5 दिन पूर्व अपहरण की गई 11 वर्षीय छात्रा का भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। इस मामले में गिरफ्तार चार युवकों से छात्रा के बारे में कुछ भी नहीं उगलवा सकी। सीओ अनिल कुमार राय ने बताया कि आरोपी के परिजन फरार हैं। सभी के फोन भी बंद आ रहे हैं सीडीआर निकलवाई गई है। पूछताछ के लिए रिश्तेदारों को हिरासत में लिया गया है। टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की छापामारी की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed