{"_id":"5d15e6508ebc3e3cb232a045","slug":"teenager-girl-misbehaved-by-four-men-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: रिश्तेदारी में आई किशोरी से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: रिश्तेदारी में आई किशोरी से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 28 Jun 2019 03:35 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 28 Jun 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जनपद के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां गांव के चार युवकों ने रिश्तेदारी में आई हुई एक किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी फरार हैं पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नानौता थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आई किशोरी के साथ गांव के ही चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी सुबह करीब दस बजे शौच के लिए जंगल गई थी। इसी बीच रास्ते में चारों युवकों ने उसे दबोच लिया और बारी बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने परिजनों के साथ नानौता थाने पहुंचकर घटना के संबंध में पुलिस को बताया। पुलिस ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन