{"_id":"673cd6ff0de15b448a06cdcc","slug":"teenager-found-hanging-suspicion-of-murder-meerut-news-c-44-1-smrt1055-106009-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फंदे पर लटका मिला किशोर, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फंदे पर लटका मिला किशोर, हत्या की आशंका
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। नगर के मोहल्ला गढ़ी खटीकान में 13 वर्षीय किशोर साहिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। साहिल का शव घर के अंदर ही फंदे पर लटका मिला। किशोर की हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
मोहल्ला गढ़ी खटीकान में पेट्रोल पंप के पास एक मकान में नसरीन पत्नी समीर किराए पर रहती है। सोमवार देर रात साहिल का शव कमरे में बने स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला।परिजनों ने जब शव देखा तो शोर मच गया। बाद में अन्य लोग पहुंचे। फिर शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद परिजन शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी में लगे थे। इसी दौरान किसी के सूचना देने पर मंगलवार सुबह पुलिस पहुंच गई। फिर शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छानबीन करने पर पुलिस को पता चला कि नसरीन ने समीर से दूसरी शादी की है। तीन साल पहले उसके पति अनीस की मौत हो चुकी है। साहिल पहले पति से ही बेटा था। पुलिस जांच कर रही है कि साहिल की हत्या क शव फंदे पर तो नहीं लटकाया गया है। साहिल के गले पर बायीं ओर खरोंच जैसे निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामला संदिग्ध मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- --
साहिल के पिता का शव भी फंदे पर लटका मिला था
कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मृतक साहिल के पिता अनीस का शव भी तीन वर्ष पूर्व फंदे पर लटका मिला था। पिता की मौत के तीन साल बाद साहिल की भी इसी तरह से मौत हुई है। साहिल के पिता की मौत के छह माह बाद ही उसकी मां नसरीन ने कस्बा निवासी युवक से दूसरा निकाह कर लिया था। दूसरे निकाह के बाद से वह किराए पर खतौली में रहने लगी थी। करीब दो माह पहले से वह यहां मोहल्ला गढ़ी खटीकान में किराए पर रहने लगी।