{"_id":"68892e8e3d0c5904c90aabe4","slug":"teenage-girl-kidnapped-threatened-to-convert-to-islam-meerut-news-c-72-1-mrt1062-137797-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण, धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी का अपहरण, धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया गया। उसका धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी गई। मामले में आरोपी के बहन और जीजा को हिरासत में लेकर छोड़ने पर हंगामा किया गया।
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही और भाजपा छावनी मंडल के पूर्व अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया लालकुर्ती थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को लालकुर्ती की रहने वाली एक किशोरी लापता हो गई थी। आरोप लगाया कि शाबाज उर्फ शब्बू ने उसका अपहरण कर लिया। किशोरी के परिजन आरोपी की बहन के घर परिजन पहुंचे तो बहन ने कहा कि हम उनकी लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर शाबाज से निकाह कराएंगे। यदि पुलिस के पास गए तो पूरे परिवार को निपटा देंगे। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया गया। आरोपी की बहन और जीजा ने हत्या करके सूटकेस में पैक करने की भी धमकी दी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। अब वे घर पर ताला लगाकर चले गए हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लालकुर्ती पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।