फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenage girl going for tuition was forcibly made to drink beer in public, case registered against four

दुस्साहस: भाइयों के साथ ट्यूशन जा रही किशोरी को सरेराह जबरन बीयर पिलाई, चार के खिलाफ केस दर्ज, एक को पकड़ा

Mon, 26 May 2025 12:22 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 26 May 2025 12:22 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में लाला मोहम्मदपुर में भाइयों के साथ ट्यूशन जा रही किशोरी को सरेराह बीयर पिलाने का मामला सामने आया है। नशे की हालत में युवकों ने किशोरी को पकड़ लिया था।

विज्ञापन
Teenage girl going for tuition was forcibly made to drink beer in public, case registered against four
anuj crime - फोटो : adobe stock

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा के लाला मोहम्मदपुर में छोटे भाइयों के साथ ट्यूशन जा रही 14 वर्षीय किशोरी को सरेराह जबरन बीयर पिलाई गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। उन्होंने दो नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है।

विज्ञापन


लाला मोहम्मदपुर की एक महिला ने थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी दो भाइयों के साथ गांव में ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। रास्ते में चार आरोपी बीयर पी रहे थे। नशे की हालत में उन्होंने रास्ता रोककर अभद्रता की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather: बारिश से गर्मी हारी, लेकिन बेल फसलों पर आफत भारी! 28 मई तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज़

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किशोरी को पकड़ लिया और उसे जबरन बीयर पिला दी गई। वहीं, किशोरी के भाई वहां से भाग गए और परिजनों को घटना के बारे में बताया। बाद में परिजन पहुंचे। उन्होंने देखा कि किशोरी बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ी है। 

परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि चार में से दो आरोपी नामजद हैं। 

एक आरोपी को पकड़ा गया है। उसकी उम्र करीब 17 साल है। अन्य आरोपियों की उम्र के बारे में भी जांच की जा रही है। जांच पूरी कर आरोपियों पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed