{"_id":"6a2307151a4549b6df0ec84f","slug":"teenage-cyclist-hit-by-car-dies-meerut-news-c-73-1-smrt1029-107418-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कार ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कार ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मारी, मौत
विज्ञापन
खरखौदा में सड़क हादसे में मृतक चिंटू का फाइल फोटो (परिजन)
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। क्षेत्र में धीरखेड़ा चौकी के समीप पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रही कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार किशोर घायल हो गया। मेरठ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
गांव कैली निवासी रजनीश प्रजापति के अनुसार उसका 17 वर्षीय बेटा चिंटू हापुड़ में एक दुकान पर काम सीखने के लिए जाता था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण किशोर साइकिल से ही आता-जाता था। बृहस्पतिवार को शाम के समय जब चिंटू साइकिल से घर लौट रहा था तो धीरखेड़ा पुलिस चौकी के पास रघुनाथ फिलिंग सेंटर के सामने पीछे से आ रही कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में चिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल किशोर को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर खरखौदा थाना पुलिस ने आरोपी चालक को कार सहित दबोच लिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार शाम गमगीन माहौल में चिंटू के शव का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।
सात साल पहले मां का हुआ था देहांत
चिंटू की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार शाम चिंटू का शव घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। चिंटू के पिता रजनीश ने बताया कि करीब सात साल पहले बीमारी के चलते चिंटू की मां संगीता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।