फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teen missing under suspicious circumstances, ransom demanded from family

संदिग्ध हालात में किशोर लापता, परिवार से फिरौती की मांग

Sat, 12 Jul 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Teen missing under suspicious circumstances, ransom demanded from family
सरधना। थाना सरधना क्षेत्र के गांव नवाबगढ़ी से बृहस्पतिवार शाम 15 वर्षीय किशोर संदिग्ध हालात में लापता हो गया। कुछ देर बाद परिजनों के मोबाइल पर अंजान नंबर से फिरौती का मेसेज आया। इससे परिवार में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किशोर का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

नवाबगढ़ी गांव निवासी शकील पुत्र महमूद वाहन चालक हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा उवैश बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया तो उवैश ने कहा कि वह सरधना में है और घर लौट रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। कुछ देर बाद शकील के व्हाट्सएप नंबर पर एक अनजान नंबर से मेसेज आया, जिसमें पांच लाख रुपये की मांग की गई। मेसेज में लिखा कि ट्रांजेक्शन नंबर बाद में भेजा जाएगा। शुक्रवार को एक अन्य नंबर से एक बार कोड भेजा गया, जिसके माध्यम से परिजनों ने पांच हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी कर दिए, लेकिन बेटे की कोई सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

लापता किशोर की मां साजिदा, बहनें महविश, आतिका और अनम का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि उवैश ने कक्षा नौवीं तक पढ़ाई की है। वह दो महीने से कालंद चुंगी स्थित फर्नीचर की दुकान पर काम सीख रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही इमरान अंसारी का 11 वर्षीय बेटा रिहान भी 4 अप्रैल को लापता हो गया था, जो अब तक नहीं मिला। रिहान का घर भी उवैश के घर के पास ही स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने थाने में तहरीर दी और तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मोबाइल नंबरों व अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द किशाेर को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed