{"_id":"603167df8ebc3ee92e2ff8a8","slug":"team-of-science-faculty-topped-in-volleyball-mawana-news-mrt5263883178","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में छात्र-छात्रा वर्ग में विज्ञान संकाय की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में छात्र-छात्रा वर्ग में विज्ञान संकाय की टीम अव्वल
विज्ञापन

मवाना। एएस पीजी कॉलेज में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें रस्साकसी, वालीबाल आदि खेलों में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
शुभारंभ पर प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार गोयल ने वॉलीबाल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खेलकूद प्रभारी दुलीचंद महला के नेतृत्व में वॉलीबाल प्रतियोगिता विज्ञान संकाय व वाणिज्य संकाय के छात्र वर्ग व छात्रा वर्ग के मैच खेली गई। विज्ञान संकाय के छात्रों की टीम 2-1 के अंतर से विजयी रही। वहीं, छात्रा वर्ग में भी विज्ञान संकाय ने बाजी मारी। डॉ. कुलदीप मलिक व नीतू सिंह मैच के रेफरी रहे।
रस्साकसी प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. रक्षा गुप्ता ने किया। जिसमें विज्ञान संकाय की छात्राओं ने विजय प्राप्त की। वहीं, छात्र वर्ग में विज्ञान संकाय की टीम विजयी रहे। बैडमिंटन (डबल्स) ओपन छात्र वर्ग प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन डॉ. अरुण कुमार ने किया। बैडमिंटन का प्रथम सेमीफाइनल शाहवेज-प्रखर व विक्रांत-तुषार के मध्य खेला गया। जिसमें विक्रांत-तुषार की जोड़ी 2-0 से विजयी रही। द्वितीय सेमीफाइनल में नितिन-शुभम ने प्रियांशु-आयुष की जोड़ी को 2-0 से हराया। फाइनल मैच नितिन-शुभम और विक्रांत-तुषार के मध्य खेला गया। जिसमें नितिन-शुभम की जोड़ी 2-1 से विजयी रही। डॉ. कुलदीप मलिक मैच रेफरी रहे।
चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिलय पीजी कॉलेज में ज्योति और नवीन चैंपियन बने
माछरा। चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सतीश शर्मा व आयोजन सचिव डॉ. संजय यादव ने मशाल जलाकर किया। बालिका वर्ग में ज्योति चैंपियन बनी तथा बालक वर्ग में नवीन चैंपियन बने।
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ में अर्चना प्रथम, नीतू भाटी द्वितीय, रिया त्यागी तृतीय रही। बालक वर्ग में नवीन प्रथम, सौरभ द्वितीय, मोहम्मद शोएब तृतीय रहे। 200 मीटर में अर्चना प्रथम, नीतू भाटी द्वितीय और मानसी तृतीय रही। बालक वर्ग में नवीन प्रथम, रवि द्वितीय, शिवम, सुमित तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में सुरभि शर्मा प्रथम, अर्चना द्वितीय, संजना तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में सौरभ प्रथम, मनीष द्वितीय, नवीन तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ सुरभि प्रथम, संजना द्वितीय, मानसी तृतीय रही। बालक वर्ग में सौरभ प्रथम, सुमित द्वितीय, कपिल भाटी तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में संजना प्रथम, मानसी द्वितीय, ज्योति तृतीय रही।
1500 मीटर दौड़ में सुमित प्रथम, सन्नीपाल द्वितीय, अंकुश तृतीय स्थान रहे। 5000 मीटर दौड़ में सुशांत व सन्नीपाल प्रथम, मयंक द्वितीय, हर्ष तृतीय रहे। लंबी कूद में ज्योति प्रथम, मानसी द्वितीय, अर्चना तृतीय रही। बालक वर्ग में सौरभ प्रथम, हिमांशु तृतीय रहे। गोला फेंक ज्योति प्रथम, आंचल द्वितीय, नीतू तृतीय रही। बालक वर्ग में हिमांशु प्रथम, आशीष द्वितीय, विशेष तृतीय रहे। ऊंची कूद में सौरभ प्रथम, विकास द्वितीय, हिमांशु तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में कुसुम प्रथम, आंचल द्वितीय, संजना तृतीय रही। ट्रिपल कूद में सौरभ प्रथम, मोहित द्वितीय, नवीन तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो मोहित प्रथम, सौरभ द्वितीय, अमित तृतीय रहे। भाला फेंक में मोनू तोमर प्रथम, मोहित द्वितीय, विशेष तृतीय रहे।
प्राचार्य डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. संजय यादव, डॉ. सरोज कुमारी, डॉ. विजय राठी, देवोत्तम त्यागी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. संदीप पटेल, डॉ. नीरज, डॉ. विमल, डॉ. नितिन, पुरुषोत्तम त्यागी, अनुज त्यागी, सुबोध कुमार, हाकिम सिंह, चंद किशोर, धर्मसिंह, विकास, शिवानी, विशेष, बंटी शर्मा आदि का सहयोग रहा।