फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teachers staged BSA office

बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों ने दिया धरना

Fri, 22 Jan 2021 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Teachers staged BSA office
बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों ने दिया धरना
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय में धरना दिया। शिक्षकों ने कहा कि अगर आठ दिन में उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
महासंघ के जिला महामंत्री डॉ छोटूराम ने कहा कि शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य भी कराए जा रहे हैं। शिक्षक स्वास्थ्य विभाग में भी अपनी सेवा दे रहे हैं, उसके बावजूद उनके वेतन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। एक ही नियुक्ति तिथि के शिक्षकों के वेतन में भारी विसंगति है। दो वर्षों से यह मामला उठ रहा है किंतु अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। वेतन विसंगतियों को आठ दिन में दूर नहीं किया गया तो शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। जिला अध्यक्ष विकेश ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष विनय चहल, विकेश चौधरी, मंजूलता ने भी अपने विचार रखे। एबीएसए चरण सिंह ने बीएसए का पत्र राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ को सौंपा और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने धरने में शामिल शिक्षकों को एक दिन का विशेष अवकाश घोषित किए जाने की भी मांग की है। धरने के बाद शिक्षकों ने जिलाधिकारी के नाम कलक्ट्रेट में ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान नीरज शर्मा, सुनील कुमार, अरविंद कुमार, पूनम वर्मा, दिनेश, अमित, कलिका, नागेंद्र, संगीता अभिनव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय ट्रांसफर को लेकर शिक्षक परेशान
मेरठ। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की सूची नहीं आने से परेशान हैं। स्थानांतरण की सूची पहले दिसंबर में आनी थी लेकिन अभी तक नहीं आई। मेरठ से जिन शिक्षकों का दूसरे जनपदों में ट्रांसफर हुआ है। वह बीएसए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। बीएसए सतेंद्र सिंह ढाका का कहना है कि यह प्रदेश स्तर का मामला है। शिक्षकों की स्थानांतरण सूची जारी नहीं हुई है। शासन के आदेश पर ही स्थानांतरण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed