फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teachers from unaided institutions have raised demands for an increase in honorarium and the provision of health cards.

Meerut News: वित्तविहीन शिक्षकों ने उठाई मानदेय बढ़ाने और स्वास्थ्य कार्ड की मांग

Tue, 29 Sep 2026 09:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
Teachers from unaided institutions have raised demands for an increase in honorarium and the provision of health cards.
दौराला - समौली रोड स्थित विधा एकेडमी में शिक्षक सम्मेलन में मंचासीन अतिथि श्रीचंद शर्मा और धर्म
- शिक्षक सम्मेलन में एमएलसी श्रीचंद शर्मा और धर्मेंद्र भारद्वाज ने शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। समौली रोड स्थित विद्या एकेडमी में मंगलवार को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के तत्वावधान में शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया। वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि एमएलसी श्रीचंद शर्मा और धर्मेंद्र भारद्वाज रहे।
सम्मेलन में महासभा के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के लिए स्वास्थ्य एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी मांगें प्रमुखता से उठाईं। उन्होंने वित्तविहीन और स्ववित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षकों को भी पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ देने, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत व्यावसायिक शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि किए जाने, शिक्षकों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि के साथ उनके आश्रित परिवारों को भी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

शिक्षकों ने जीपीएफ ऋण के भुगतान की ऑनलाइन व्यवस्था किए जाने, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा देने और राजकीय शिक्षकों की तरह सम्मान दिए जाने की मांग भी रखी। सीबीएसई मान्यता की प्रक्रिया सरल बनाने सहित शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह वर्मा और प्रदेश महासचिव मनोज शर्मा ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बाबूराम, राजपाल, सहदेव, दीपक सैनी, नरेंद्र, भुवनेश, रोहित, अतीक, प्रवीण, सुधा, ललिता, रामधन, सुनील, मनोज, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed