फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teachers' Day: Teachers honored

शिक्षक दिवस : शिक्षकों को सम्मानित किया

Fri, 05 Sep 2025 07:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Teachers' Day: Teachers honored
इनरव्हील क्लब द्वारा सम्मानित प्रधानाचार्य व प्रधानाचार्या। (स्त्रोत क्लब) मवाना।
मवाना। विभिन्न स्कूल-काॅलेजों, संस्थाओं द्वारा शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका राजपूत और प्रधानाचार्य कमल दीवान को शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशंसापत्र और उपहार भेंट किए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने के लिए क्लब द्वारा 150 कपड़े के टोट बैग वितरित किए। यह पहल प्लास्टिक को न कहें, थीम के अंतर्गत जिला अध्यक्ष शालिनी गुप्ता के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में की गई।
कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान, सचिव पुखराज चौधरी, वाइस प्रिंसिपल राजेश चौधरी, निदेशक मनोज कुमार सैनी व बीएड विभाग अध्यक्ष वाईपी सिंह ने डॉ. राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की। शिक्षकों के सम्मान में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

बाल भारती पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र नमन किया। प्रधानाचार्य संगीता रस्तोगी ने छात्रों को शिक्षक दिवस के संबंध में बताया। इस मौके पर विद्यार्थी शौर्य, उज्ज्वल, अक्षत, गार्गी, गौरी, मानवी, आराध्या, एकांशी, दिव्यांशी आदि ने गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन विभूति ने किया। छात्र-छात्राओं ने सुंदर कविताएं प्रस्तुत की। माही एवं अभिमन्यु ने भजन सुनाकर भाव विभोर कर दिया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने गुरु की महत्ता बताई।

इनरव्हील क्लब द्वारा सम्मानित प्रधानाचार्य व प्रधानाचार्या। (स्त्रोत क्लब) मवाना।

इनरव्हील क्लब द्वारा सम्मानित प्रधानाचार्य व प्रधानाचार्या। (स्त्रोत क्लब) मवाना।

इनरव्हील क्लब द्वारा सम्मानित प्रधानाचार्य व प्रधानाचार्या। (स्त्रोत क्लब) मवाना।

इनरव्हील क्लब द्वारा सम्मानित प्रधानाचार्य व प्रधानाचार्या। (स्त्रोत क्लब) मवाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed