{"_id":"6abe683d5ed44356f2089b28","slug":"teachers-created-models-to-teach-children-in-an-engaging-way-meerut-news-c-72-1-mct1002-160345-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बच्चों को रोचकता से पढ़ाने के लिए शिक्षकों ने बनाए मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बच्चों को रोचकता से पढ़ाने के लिए शिक्षकों ने बनाए मॉडल
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जनपद कला क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मेरठ के महात्मा गांधी सभागार में बृहस्पतिवार को सप्तम जनपद स्तरीय कला क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन का आयोजन प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसमें जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आए हुए प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों ने विषयों को रोचकता से पढ़ाने के लिए मॉडल प्रस्तुत किए।
शिक्षकों ने मॉडल के माध्यम से भाषा गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय को रोचकता से पढ़ाने के बारे में बताया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉक्टर पवित्र देवी प्रवक्ता पीएम राजकीय विद्यालय, तरुण कुमार सुरेश कुमार पांडे रहे। प्राथमिक स्तर पर भाषा में रश्मि गुप्ता, गणित में सूर्य भूषण और उच्च प्राथमिक स्तर में विज्ञान में उमंग पांचाल, सामाजिक विज्ञान में सीमा सिंह और गणित में शिप्रा कुशवाह ने प्रथम स्थान ने प्राप्त किया।
प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने आर्य ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए तथा निर्णायक मंडल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डॉ. सुजाता रानी, नरेश कुमार एवं श्री हेमलता प्रवक्ता ने प्रतियोगिता में सहयोग प्रदान किया।