{"_id":"59be13694f1c1b8f688b4ff7","slug":"teachers-brutally-beaten-the-student-listened-to-the-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने बेरहमी से पीटा, छात्र ने बिलखते हुए माता-पिता को सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने बेरहमी से पीटा, छात्र ने बिलखते हुए माता-पिता को सुनाई आपबीती
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 17 Sep 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
छात्र ने परिजनों को सुनाई आपबीती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले के गंगानगर स्थित एक स्कूल में शुक्रवार को कक्षा तीन के छात्र की पिटाई कर दी गई। जिसके बाद छात्र की हालत बिगड़ गई। अभिभावकों का आरोप है कि आरोपी शिक्षिका ने शिकायत करने पर छात्र को स्कूल से निकालने की धमकी दी है। पीड़ित छात्र ने परिजनों को बिलखते हुए आपबीती सुनाई तो इसकी शिकायत शनिवार को एसपी क्राइम से की गई।
विज्ञापन
भावनपुर क्षेत्र के छिलौरा निवासी संजय कुमार का दस वर्षीय बेटा गंगानगर स्थित एक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता है। छात्र ने परिजनों को बताया कि तीन दिन पहले उसकी सहपाठी छात्र से विवाद के बाद गालीगलौज हो गई थी। दूसरे छात्र ने इसकी शिकायत शिक्षिका से की थी।
विज्ञापन
पढ़ें : मासूम की बेरहमी से हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला
विज्ञापन
आरोप है कि शुक्रवार को एक शिक्षिका और शिक्षक ने बेरहमी से विधान के साथ मारपीट की। बाद में दूसरे छात्र से भी पिटवाया। पिटाई से छात्र के शरीर पर कई जगह चोट के निशान बन गये। छात्र के परिजनों ने शनिवार को एसपी क्राइम से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि आरोपी शिक्षक ने जातिसूचक शब्द कहते छात्र को टॉर्चर किया है। जिससे छात्र सदमे में है। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने एसओ गंगानगर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/