फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teacher Pratibha Rani felicitated upon receiving the Governor's Award.

Meerut News: राज्यपाल पुरस्कार मिलने पर शिक्षिका प्रतिभा रानी का किया स्वागत

Tue, 08 Sep 2026 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher Pratibha Rani felicitated upon receiving the Governor's Award.
राज्यपाल पुरुस्कार मिलने के बाद प्राथमिक विद्यालय की ​शि​क्षिका प्रतिभा रानी का सम्मान करते हुए
दौराला। प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका प्रतिभा रानी को उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए राज्यपाल पुरस्कार मिलने पर विद्यालय में उनका सम्मान किया गया। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव रणबीर दहिया ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षिका प्रतिभा रानी को पुष्प देकर स्वागत किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। रणबीर दहिया ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान समाज के लिए गौरव की बात है। प्रतिभा रानी ने अपने समर्पण और मेहनत से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर रवि भारत चिकारा भी मौजूद रहे। विद्यालय के शिक्षकों और अन्य लोगों ने भी प्रतिभा रानी को राज्यपाल पुरस्कार मिलने पर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed